फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Indian 2 buzz in South India, Kamal Haasan fan arrives at theater on a horse dressed as Senapathi

Indian 2: दक्षिण भारत में 'इंडियन 2' की धूम, 'सेनापति' की पोशाक पहने घोड़े से सिनेमाघर पहुंचा कमल हासन का फैन

Fri, 12 Jul 2024 02:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

इंडियन 2 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म को देखने के लिए एक प्रशंसक अभिनेता के निभाए गए 'सेनापति' के किरदार की पोशाक में घोड़े से पहुंचा।

विज्ञापन
Indian 2 buzz in South India, Kamal Haasan fan arrives at theater on a horse dressed as Senapathi
कमल हासन का फैन, इंडियन 2 - फोटो : एएनआई, लाइका प्रोडक्शन (एक्स)

विस्तार

इंडियन 2: जीरो टॉलरेंस ने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। अब तक इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म के लिए कमल हासन के प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

Aparna Vastarey Death: अपर्णा वास्तारे का निधन, फेफड़ों के कैंसर से झूझ रही थीं दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री
विज्ञापन


सेनापति की पोशाक में सिनेमाघर पहुंचा फैन
सुपरस्टार के फैंस सिनेमाघरों के बाहर पहले दिन का शो देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। इस बीच तमिलनाडु के एक थिएटर के बाहर कमल हासन का एक समर्थक फिल्म के मुख्य किरदार सेनापति की पोशाक में नजर आया। सोशल मीडिया पर इस समर्थक का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हो रहा वायरल
एएनआई की ओर साझा किए गए वीडियो में प्रशंसक को सेनापति की पोशाक पहने और सफेद घोड़े पर सवार होकर थिएटर में आते हुए देखा जा सकता है। इस प्रशंसक ने फिल्म देखने जाने से पहले भारतीय ध्वज फहराकर और भीड़ को संबोधित करके लोगों का उत्साह को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।


फिल्म में ये सितारे भी आए नजर
इंडियन 2: जीरो टॉलरेंस कमल हासन की 1996 की ब्लॉकबस्टर इंडियन  का अगला भाग है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और कस्तूरी शंकर के साथ कमल हासन ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। सीक्वल का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन 2020 में महामारी और सेट पर हुए  दुर्घटना की वजह से इसे बनने में काफी समय लग गया। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार को हुआ कोरोना? मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा ये दावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed