फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada actress and presenter Aparna Vastarey passed away at age of 57 after battling lung cancer

Aparna Vastarey Death: अपर्णा वास्तारे का निधन, फेफड़ों के कैंसर से झूझ रही थीं दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री

Fri, 12 Jul 2024 02:22 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 Jul 2024 02:22 PM IST
सार

दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री, टेलीविजन प्रस्तोता और पूर्व रेडियो जॉकी अपर्णा वास्तारे का गुरुवार रात निधन हो गया।  उन्होंने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Kannada actress and presenter Aparna Vastarey passed away at age of 57 after battling lung cancer
अपर्णा वास्तारे - फोटो : एक्स: siddaramaiah

विस्तार

दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री, टेलीविजन प्रस्तोता और पूर्व रेडियो जॉकी अपर्णा वास्तारे का गुरुवार रात निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके पति नागराज वास्तारे ने बताया कि अभिनेत्री पिछले दो वर्षों से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के लुक बेमिसाल, भारतीय परिधान में जंचे और वेस्टर्न ड्रेस में भी मचाया धमाल

विज्ञापन


कार्यक्रम प्रस्तुत कर बनाया था यह खास रिकॉर्ड

 

एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपने काम और कई सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की मेजबानी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री का कन्नड़ में उनकी उत्तम उच्चारण शैली के कारण उनका एक मजबूत प्रशंसक आधार था। 1998 में, उन्होंने दिवाली समारोह के दौरान लगातार आठ घंटे तक कार्यक्रम प्रस्तुत करके एक रिकार्ड बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Aparna Vastarey Death: अपर्णा वास्तारे का निधन, फेफड़ों के कैंसर से झूझ रही थीं दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री 
 

अभिनेत्री की यादगार भूमिकाएं

उन्होंने 1984 में पुट्टन्ना कनागल की अंतिम फिल्म 'मसनदा हूवु' से सिनेमा में पदार्पण किया और कई कन्नड़ टीवी शो में अभिनय किया। बंगलुरू मेट्रो की घोषणाओं के पीछे भी वास्तारे की ही आवाज थी। वे कन्नड़ रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में दिखाई दीं और लोकप्रिय कॉमेडी शो 'माजा टॉकीज' में 'वरालक्ष्मी' के रूप में उनकी भूमिका को लोगों ने सराहा।

Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार को हुआ कोरोना? मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा ये दावा

सिद्धारमैया ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई फिल्म, टेलीविजन, साहित्यिक और राजनीतिक हस्तियों ने वास्तारे के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिद्धारमैया ने ट्विटर पर लिखा, 'अभिनेत्री और प्रसिद्ध प्रस्तोता अपर्णा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी, जो राज्य में घर-घर में जानी जाती थीं और प्रमुख कन्नड़ चैनलों और सरकारी समारोहों में कन्नड़ भाषा में बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुति देकर जानी जाती थीं, बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गईं।' 

Anant -Radhika Wedding: अनंत-राधिका की विराट शादी में शामिल होंगी विश्वभर की बड़ी हस्तियां, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed