फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   GOAT maker Venkat Prabhu gifts CM Vijay number plate from film pics goes viral

फिल्म GOAT के निर्देशक ने सीएम विजय से की मुलाकात, दिया ऐसा तोहफा जो राजनीतिक सफर की दिला रहा याद

Mon, 18 May 2026 08:53 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 18 May 2026 08:53 PM IST
सार

Venkat Prabhu gifts CM Vijay: फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्देशक वेंकट प्रभु ने सीएम विजय से मुलाकात की है। उन्होंने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया है।

विज्ञापन
GOAT maker Venkat Prabhu gifts CM Vijay number plate from film pics goes viral
विजय, वेंकट प्रभु - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता और राजनेता थलापति विजय जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उन्हें उनके करीबी लोग बधाई दे रहे हैं। कई लोग उनसे मिलकर उनको खास चीजें गिफ्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने सीएम विजय से मुलाकात की है। उन्होंने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया है। 
विज्ञापन


वेंकट प्रभु ने सीएम को दिया गिफ्ट
वेंकट प्रभु ने फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) में चलाई गई कार पर इस्तेमाल की गई मशहूर नंबर प्लेट 'TN07 CM 2026' भेंट की है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म ने विजय के राजनीतिक उदय की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
विज्ञापन

GOAT maker Venkat Prabhu gifts CM Vijay number plate from film pics goes viral
विजय, वेंकट प्रभु - फोटो : एक्स
वेंकट प्रभु की पोस्ट में क्या है?
एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए वेंकट प्रभु ने लिखा, 'एक इतिहास रचा गया है। एक विचार से लेकर एक विजन और फिर इस पल तक। आज हमारे माननीय मुख्यमंत्री विजय से मिलकर और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की खास चीज उन्हें भेंट करके बहुत खुशी हुई। यह तो बस शुरुआत है।'
 

विजय ने पार्टी का किया एलान
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (2024) फिल्म विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवके) लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद रिलीज हुई थी। तब उनके राजनीतिक सफर को लेकर पहले से ही अटकलें तेज थीं। 

GOAT maker Venkat Prabhu gifts CM Vijay number plate from film pics goes viral
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : एक्स
विजय बने मुख्यमंत्री
51 साल के एक्टर-राजनेता विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यह शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?
इस बीच खबर आ रही है कि थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तारीख अभी तक पक्की नहीं हुई है। हालांकि अगस्त 2026 में इसके रिलीज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed