{"_id":"677676f94ae36a2a5b04b697","slug":"game-changer-trailer-released-starring-ram-charan-kiara-advani-s-j-suryah-naveen-chandra-film-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Game Changer Trailer: आईएएस बनकर भ्रष्टाचार से लड़ते दिखे राम चरण, पिता-पुत्र की कहानी में एक्टर के कई लुक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer Trailer: आईएएस बनकर भ्रष्टाचार से लड़ते दिखे राम चरण, पिता-पुत्र की कहानी में एक्टर के कई लुक
Thu, 02 Jan 2025 09:38 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:38 PM IST
सार
'गेम चेंजर' में राम चरण ने दोहरी भूमिका निभाई है। पहली एक सख्त नौकरशाह की भूमिका में और दूसरा समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति की। फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
गेम चेंजर ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्ममेकर एस, शंकर की निर्देशित और स्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम चरण का यह अवतार फैंस ने पहले कभी नहीं देखा था। गेम चेंजर ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एसएस राजामौली, दिल राजू, म्यूजिक डायरेक्टर थमन और निर्देशक एस,शंकर समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट मौजूद थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
दोहरी भूमिका में नजर आएंगे राम चरण
'गेम चेंजर' में राम चरण ने दोहरी भूमिका निभाई है। पहली एक सख्त नौकरशाह की भूमिका में और दूसरा समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति की। 2 मिनट और 40 सेकंड लंबे ट्रेलर में चरण को पिता और बेटे के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है। जहां एक न्याय के लिए लड़ता है, वहीं दूसरा एक आईएएस अधिकारी है जो राजनीतिक व्यवस्था से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तैयार है। फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म से कियारा साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर रही है। फिल्म के और कलाकारों में अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील, नवीन चंद्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी
राम नंदन, एक आईएएस अधिकारी, जोसरकार के अंदरूनी कामकाज को बदलने के लिए निष्पक्ष चुनावों की वकालत करके भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ने का प्रयास करता है। इस बीच, उसे अपने पिता अप्पन्ना के बारे में पता चलता है, जो अपने गांव के जल संसाधनों के लिए लड़ता है। वह अप्पन्ना के सपने को कैसे बचाता है, यह इस मनोरंजक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर की कहानी है।
फिल्म को सेंसर से मिली हरी झंडी
'गेम चेंजर' ने हाल ही में सेंसर की औपचारिकताएं पूरी की हैं और इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया। दूसरी ओर, फिल्म का मेगा प्री-रिलीज इवेंट 4 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पावरस्टार पवन कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'गेम चेंजर' 10 जनवरी को तेलुगु, तमिल और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। मशहूर सिनेमैटोग्राफर एस थिरुनावुक्कारासु फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स, दिल राजू प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले दिल राजू और सिरीश ने किया है। एसवीसी आदित्यराम मूवीज ने तमिल में इस फिल्म का निर्माण किया है। एए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी रिलीज़ का काम संभाल रहे हैं।