Daredevil Musthafa: कर्नाटक सरकार ने 'डेयरडेविल मुस्तफा' को किया टैक्स फ्री, सिद्धरमैया ने ट्वीट कर दी जानकारी
डेयरडेविल मुस्तफा' 70 के दशक में एक छोटे शहर के कॉलेज के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सांप्रदायिक सद्भाव को केंद्र में रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'डेयरडेविल मुस्तफा' को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। यह फिल्म प्रतिष्ठित दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की एक लघु कहानी पर आधारित है, जिसे निर्देशक शशांक सोहगल ने फीचर फिल्म में रूपांतरित किया है। यह एक छोटी बजट की कन्नड़ फिल्म है जो 19 मई को रिलीज हुई और सुपरहिट रही।
शुरुआत में इस फिल्म का निर्माण में निर्देशक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब उन्हें अपनी फिल्म का समर्थन करने के लिए निर्माता नहीं मिले तो सोहगल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिल्म के लिए क्राउडफंडिंग की। कन्नड़ स्टार धनंजय (डाली पिक्चर्स) ने तब फिल्म रिलीज की और केआरजी स्टूडियो ने इसे वितरित किया।
Khal Nayak: 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुए संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित के लिए कही यह बात
'डेयरडेविल मुस्तफा' 70 के दशक में एक छोटे शहर के कॉलेज के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सांप्रदायिक सद्भाव को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में एक मुस्लिम लड़का एक हिंदू-प्रभुत्व वाले कॉलेज में दाखिला लेता है और इसके परिणामस्वरूप जो मुद्दे पैदा होते हैं, यह फिल्म इसी पर आधारित है।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल
फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने फिल्म के लिए कर में छूट प्रदान की है। उन्होंने ट्वीट किया, ''लोकप्रिय कन्नड़ लेखक केपी ने अपने लेखन और जीवन के माध्यम से लोगों की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया है और प्रभावित करना जारी रखा है। मैंने पूर्णचंद्र तेजस्वी की कहानी पर आधारित फिल्म "डेयर डेविल मुस्तफा" के लिए कर में छूट का आदेश दिया है। आज के समय में सद्भाव, प्रेम और विश्वास की नींव पर समाज का निर्माण करने में इसकी जरूरत है। इस तरह के कार्य के लिए फिल्म की टीम को बधाई। आइए हम और आप सभी लोग नफरत को मिटाकर प्यार बांटने वालों का समर्थन करें।"
TRP WEEK 23: टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर वन, टॉप 5 में 'इमली' की धमाकेदार वापसी
ತಮ್ಮ ಬರಹ ಮತ್ತು ಬದುಕಿನ ಮೂಲಕ ಒಂದಿಡೀ ತಲೆಮಾರಿನ ಜನರನ್ನು ಪ್ರಭಾವಿಸಿದ ಹಾಗೂ ಪ್ರಭಾವಿಸುತ್ತಲೇ ಇರುವ ಕನ್ನಡದ ಜನಪ್ರಿಯ ಸಾಹಿತಿ ಕೆ.ಪಿ. ಪೂರ್ಣಚಂದ್ರ ತೇಜಸ್ವಿಯವರ ಕತೆಯಾಧಾರಿತ "ಡೇರ್ ಡೆವಿಲ್ ಮುಸ್ತಫಾ" ಸಿನಿಮಾಗೆ ತೆರಿಗೆ ವಿನಾಯಿತಿ ನೀಡಿ ಆದೇಶಿಸಿದ್ದೇನೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 15, 2023
ಇಂದಿನ ಕಾಲಘಟಕ್ಕೆ ಬೇಕಿರುವುದು ಸೌಹಾರ್ದತೆ, ಪ್ರೀತಿ, ವಿಶ್ವಾಸಗಳ ಬುನಾದಿಯ…