फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Fahadh Faasil wife Nazriya Nazim Heartbroken after knowing Thalapathy Vijay won't act in films anymore

Vijay: विजय के अभिनय से संन्यास की खबर पर टूटा फहद फाजिल की पत्नी का दिल, बोलीं- सुनकर मुझे धक्का लगा

Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

दलपति विजय के फैंस अपने फेवरेट सितारे के संन्यास लेने की खबर काफी ज्यादा भावुक हैं। वहीं, फहद फाजिल की पत्नी नाजरिया नाजिम ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 
 

विज्ञापन
Fahadh Faasil wife Nazriya Nazim Heartbroken after knowing Thalapathy Vijay won't act in films anymore
दलपति विजय, नाजरिया नाजिम - फोटो : एक्स

विस्तार

विजय जोसेफ, जिन्हें उनके फैंस प्यार से दलपति कहकर पुकारते हैं, जल्द ही अभिनय से संन्यास लेने जा रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म का एलान हाल की किया गया है। 'दलपति 69' के बाद अभिनेता पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। तमिल सुपरस्टार के इस फैसले के बाद फैंस काफी भावुक हैं। वहीं, अब तक कई दिग्गज हस्तियों ने भी विजय के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान

विज्ञापन

फहद फाजिल की पत्नी हुईं भावुक

अब लिस्ट में फहद फाजिल की पत्नी नाजरिया नाजिम का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एक्स पर किए गए इस भावुक पोस्ट में उन्होंने इसे एक लीजेंड के युग का अंत बताया है। साथ ही, उन्होंने लिखा कि उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देखना काफी ज्यादा खट्टा-मीठा पल रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर व्यक्त कीं भावनाएं

नाजरिया नाजिम ने एक्स पर लिखा, "दलपति 69 विजय सर की आखिरी फिल्म होगी, यह सुनकर मुझे बहुत धक्का लगा। लीजेंड का आखिरी डांस वाकई कड़वी और मीठी यादों से भरा होगा।" हाल ही में दलपति 69 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया था। इसमें अभिनेता के लिए फैंस की भावनाएं कैद की गई थीं। वीडियो में विजय के प्रशंसक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि वह अब फिल्मों का हिस्सा नहीं रहेंगे।



फिल्म में नजर आ सकते हैं बॉबी देओल

दलपति 69 का निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की यह फिल्म बेहद मनोरंजक और एक्शन से भरपूर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बॉबी देओल खलनायक के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed