फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dulquer Salmaan Telugu film Lucky Baskhar to have OTT Release on Netflix

Lucky Baskhar OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार लकी भास्कर, जानिए कब और कहां हो रही है रिलीज

Mon, 25 Nov 2024 01:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:35 PM IST
सार

Lucky Baskhar OTT Release: मलयालम सुपरस्टार दुलकर सलमान की नवीनतम फिल्म लकी भास्कर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। अब ये फिल्म ओटीटी के दर्शकों के लिए जल्द ही उपलब्ध होने वाली है। आइए जानते हैं, कब और कहां रिलीज हो रही है लकी भास्कर। 

 

विज्ञापन
Dulquer Salmaan Telugu film Lucky Baskhar to have OTT Release on Netflix
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

विस्तार

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दुलकर सलमान की पिछली रिलीज फिल्म लकी भास्कर काफी सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार कमाया था। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नई खुशखबरी सामने आई है। फिल्म अब जल्द ही दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन


28 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं और ये फिल्म अब 28 नवंबर से इस पर स्ट्रीम होगी। आज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। फिल्म के सिनेमाघर और ओटीटी रिलीज के बीच महज एक महीने का अंतर है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 
विज्ञापन

Kantara Cast Accident: फिल्म 'कंतारा' की स्टारकास्ट से भरी बस पलटी, छह जूनियर कलाकार जख्मी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



एयरपोर्ट पर अचानक गुलजार से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, देखें प्यारा वीडियो
बैंकर की भूमिका में नजर आए दुलकर सलमान
फिल्म में दुलकर सलमान, भास्कर नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बैंकर है। शुरू में भास्कर को दैनिक जीवन की नीरस दिनचर्या जीते हुए दिखाया जाता है, लेकिन अचानाकर से उसकी जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है। 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में बनी यह फिल्म एक साधारण बैंक कैशियर, लकी भास्कर की दिलचस्प, अशांत और असाधारण जीवन के सफर को दर्शाती है।  
Abhishek Bachchan: अभिषेक ने ऐश्वर्या को कहा शुक्रिया, क्या खत्म हो चुकी हैं इनके बीच की दूरियां!
31 अक्तूबर को रिलीज होगी 'लकी भास्कर'
वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इनके अलावा फिल्म में साई कुमार, मानसा चौधरी, रामकी, हाइपर आधी, सूर्या श्रीनिवास आदि कलाकार भी शामिल हैं। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित, लकी भास्कर का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। ये फिल्म इस साल 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed