Double iSmart Trailer: राम पोथिनेनी से भिड़े संजय दत्त, 'डबल इस्मार्ट' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी
पुरी जगन्नाध की 2019 की हिट फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' के सीक्वल 'डबल इस्मार्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम और संजय दत्त की भिड़ंत देखते ही बन रही है।
विस्तार
पुरी जगन्नाध की 2019 की हिट फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' के सीक्वल 'डबल इस्मार्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राम पोथिनेनी ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है और संजय दत्त बिग बुल के किरदार में धमाल मचाते नजर आए हैं। एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शक इसे देखने के बाद फिल्म के लिए अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
'डबल इस्मार्ट' का धांसू ट्रेलर जारी
'डबल इस्मार्ट' का 2 मिनट 42 सेकंड लंबा ट्रेलर वहीं से शुरू होता है जहां 'इस्मार्ट शंकर' ने राम के चरित्र को हमेशा के लिए उसके मस्तिष्क में एक चिप के साथ छोड़ दिया था जो यादों को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। ट्रेलर में संजय दत्त काफी ज्यादा दमदार लग रहे हैं। ट्रेलर में संजय दत्त का एक डायलॉग भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें अभिनेता कहते हैं, 'मेरा दिमाग तेरे भेजे में घूसने वाला है। तू मेरी तरह बदलने वाला है।' ट्रेलर से साफ होता है कि फिल्म में राम और संजय दत्त की भिड़ंत काफी तगड़ी होगी।
Deadpool And Wolverine Collection: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, 10वें दिन भी गाड़े झंडे
बॉक्स ऑफिस पर होगी तगड़ी भिड़ंत
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। पर्दे पर इसकी भिड़ंत स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा से होगी।
Irshad Kamil Interview: हिट फिल्मों में कोई न कोई मिट्टी से जुड़ी बात होती है, हम अपनी भाषा से दूर हट रहे हैं