{"_id":"67971e5bea0b2a9ce901b095","slug":"dhruva-natchathiram-will-release-in-summer-tamil-actor-vikram-film-says-director-gautham-vasudev-menon-report-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhruva Natchathiram: गौतम वासुदेव मेनन की फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, विक्रम की 'ध्रुव नचतिरम' कब होगी रिलीज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dhruva Natchathiram: गौतम वासुदेव मेनन की फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, विक्रम की 'ध्रुव नचतिरम' कब होगी रिलीज
Mon, 27 Jan 2025 11:49 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:49 AM IST
सार
निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने अपनी आगामी फिल्म ध्रुव नचतिरम को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है, जिसे सुनने के बाद चियान विक्रम के प्रशंसक बेहद खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
जानिए कब रिलीज होगी चियान विक्रम की फिल्म 'ध्रुव नचतिरम'
- फोटो : एक्स
विस्तार
साउथ अभिनेता चियान विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ध्रुव नचतिरम' को लेकर फिर से सुर्खियों में है। वहीं फिल्म के निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने एक रोमांच जानकारी से प्रशंसकों को खुश कर दिया है। जानिए कब होगी फिल्म रिलीज...
विज्ञापन
Trending Videos
इस साल गर्मियों में रिलीज होगी 'ध्रुव नचतिरम'
विक्रम साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरणत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अहम भूमिका से सभी का दिल जीत चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू में मेनन ने घोषणा की कि 'ध्रुव नचतिरम' गर्मियों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ध्रुव नचतिरम 24 मार्च 2025 को रिलीज हो सकती है।

फिल्म 'ध्रुव नचतिरम' की स्टार कास्ट
फिल्म 'ध्रुव नचतिरम' में रितु वर्मा को विक्रम की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है। ध्रुव नचतिरम एक लंबे समय से प्रतीक्षित तमिल फिल्म है, जिसकी रिलीज का प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं। गौतम वासुदेव मेनन द्वारा लिखित और निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में विक्रम और रितु वर्मा के अलावा ऐश्वर्या राजेश, राधिका सरथकुमार, अर्जुन दास, सिमरन, डीडी, आर. पार्थिबन और कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं 'ध्रुव नचतिरम' का हैरिस जयराज ने 'ध्रुव नचतिरम' का संगीत तैयार किया है। ध्रुव नचतिरम ओन्ड्रागा एंटरटेनमेंट, कोंडाडुवोम एंटरटेनमेंट और एस्केप आर्टिस्ट मोशन पिक्चर्स का संयुक्त प्रोडक्शन है।
यह भी पढ़ें:
SRK: अपनी उम्र को लेकर शाहरुख खान ने कह दी यह कैसी बात, जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान, बोले- मैं 60 साल...

फिल्म की कहानी
ध्रुव नचतिरम एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें कहानी जॉन (विक्रम) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो न्यूयॉर्क में स्थित एक अंडरकवर एजेंट है। वह और उसकी टीम एक गुप्त ऑपरेशन में शामिल हैं, जिसका नेतृत्व मिस्टर के नाम के एक आदमी कर रहा है। जॉन और उनकी टीम तब हरकत में आती है जब बुरे लोग मिस्टर के को पकड़ लेते हैं, और उन्हें अंधेरे में छोड़ देते हैं। हमले के पीछे संगठन का मकसद क्या है?
यह भी पढ़ें:
Box Office Collection: स्काई फोर्स की उड़ान-इमरजेंसी का हाल, जानिए फतेह-गेम चेंजर का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन