फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhanush Captain miller Star elder Son Yatra Fined 1000 rupees For Riding Super Bike Without Helmet And License

Dhanush: बिना हेलमेट-लाइसेंस के सुपर बाइक चलाने पर धनुष के बेटे यात्रा को पुलिस ने पकड़ा, लगा जुर्माना

Mon, 20 Nov 2023 11:58 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

धनुष के बड़े यात्रा राजा को चेन्नई पुलिस ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के सुपर बाइक चलाते हुए पकड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल के लड़के पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Dhanush Captain miller Star elder Son Yatra Fined 1000 rupees For Riding Super Bike Without Helmet And License
धनुष अपने बेटों लिंगा और यात्रा के साथ - फोटो : Instagram

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा अभिनेता हाल ही में निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता का बड़ा बेटा मुश्किल में फंस गया था। दरअसल, धनुष के बड़े बेटे यात्रा राजा को चेन्नई पुलिस ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के सुपर बाइक चलाते हुए पकड़ा, जिसके बाद उनका चालान काटा गया।

विज्ञापन

यात्रा पर लगा जुर्माना
धनुष के बड़े यात्रा राजा को चेन्नई पुलिस ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के सुपर बाइक चलाते हुए पकड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल के लड़के पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में यात्रा को चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में एक गाइड के साथ सुपर बाइक चलाते हुए देखा गया। हालांकि, वीडियो में वह मास्क में दिख रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि उनकी मां ऐश्वर्या रजनीकांत ने की।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'चीजें बेहतर होंगी...आप पर गर्व है...', फाइनल में टीम इंडिया की हार पर बिग बी ने किया रिएक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष और ऐश्वर्या का बेटा है यात्रा
बता दें कि ऐश्वर्या मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। पिछले साल जनवरी 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। यात्रा का एक भाई लिंगा भी है, जो 13 साल का है।  
World Cup 2023: फाइनल में भारतीय टीम की हार से टूटा दीपिका-रणवीर का दिल, उदास मन के साथ मुंबई वापस लौटे दीपवीर

इन फिल्मों में नजर आएंगे धनुष
धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को अगली बार अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित 'कैप्टन मिलर' में दिखाई देंगे, जिन्होंने पहले 'रॉकी' और 'सानी कायिधाम' जैसी फिल्में बनाई हैं। इसमें प्रियंका अरुल मोहन, शिवा राजकुमार, निवेदिता सतीश और संदीप किशन भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट लगातार बदल रही है। इसके अलावा धनुष के पास इलैयाराजा की बायोपिक भी है।
Monday Flashback: जब सेट पर अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्री की हुई थी जमकर तकरार, रद्द हो गई थी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed