Shamna Kasim: एक्ट्रेस शामना के घर आईं खुशियां, सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
एक्ट्रेस शामना कासिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घर आए नन्हें मेहमान की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। बेटे के जन्म के बाद की फोटो भी एक्ट्रेस ने साझा की है।
विस्तार
अभिनेत्री शामना कासिम के घर खुशियों ने दस्तक दिया है। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। शामना और उनके पति शानिद असिफ अली अपने पहले बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। शामना ने 4 अप्रैल को अपने बेटे को जन्म दिया है।एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं, साथ ही अपने बेटे की फोटो भी शेयर की है। शामना के पति शानिद आसिफ अली दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और दोनों अब इस नन्हें मेहमान लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
शामना कासिम ने नन्हें मेहमान की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'बेटे का जन्म। आप सभी की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद'। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अस्पताल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो डॉक्टर की पूरी टीम के साथ अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। शामना कासिम का शादी के बाद ये पहला बच्चा है। हाल ही में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था जिसकी फोटो-वीडियो भी उन्होंने शेयर की थी।
बता दें कि शामना कासिम ने 25 अक्टूबर 2022 को बिजनेस कंसल्टेंट और 'जेबीएस ग्रुप' के संस्थापक-सीईओ शनिद आसिफ अली के साथ शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तब से उनके फैंस उनके बेबी के आने का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: निर्देशक ओम राउत और आदिपुरुष की टीम के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर, फैंस बोले- खेल बना रखा है