Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dacoit mrunal thakur replace Shruti Haasan in Adivi Sesh film reveals new poster

Dacoit: 'डकैत' में श्रुति हासन को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया रिप्लेस, पोस्टर से खुली पोल

Tue, 17 Dec 2024 10:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 17 Dec 2024 10:09 AM IST
सार

आगामी एक्शन ड्रामा 'डकैत: ए लव स्टोरी' से श्रुति हासन के बाहर होने की खबर पर जल्द ही मुहर लगने वाली है। वहीं, नए पोस्टर से साफ हो गया कि किस अभिनेत्री ने श्रुति को रिप्लेस किया है। 

विज्ञापन
Dacoit mrunal thakur replace Shruti Haasan in Adivi Sesh film reveals new poster
डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मृणाल ठाकुर आगामी एक्शन ड्रामा 'डकैत: ए लव स्टोरी' में श्रुति हासन की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह जानकारी हासन के प्रोजेक्ट से बाहर होने की अफवाहों के बाद आई है। फिल्म में आदिवि शेष भी मुख्य भूमिका में हैं। कास्टिंग परिवर्तन के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। हालांकि, शेष द्वारा साझा किए गए नए पोस्टर में मृणाल नजर आ रही हैं और यह फिल्म में उनके होने की पुष्टि करता है। 

विज्ञापन

आज उठेगा पर्दा

आदिवि शेष ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। इसने मृणाल ठाकुर के जरिए श्रुति हासन को रिप्लेस किए जाने की अटकलों को जन्म दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम पांच बजकर छह मिनट पर एक आधिकारिक घोषणा की और इशारा करते हुए लिखा, 'बचाया मैंने उसको, लेकिन छोड़ गई, वो कौन है, क्या है, कल पता चलेगा।' इसके साथ ही उन्होंने समय का भी खुलासा किया। आदिवि की पोस्ट से जाहिर होता है कि सुबह साढ़े 11 बजे इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि आखिर 'डकैत: ए लव स्टोरी' की मुख्य अभिनेत्री कौन हैं।

विज्ञापन


Year Ender 2024: सिर्फ नवंबर में फिल्मों से 914 करोड़ रुपये की कमाई, बीते साल के मुकाबले इतना रहा कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म से बाहर क्यों हुईं श्रुति? 

पहले की रिपोर्टों से पता चला था कि श्रुति हासन ने निर्माताओं के साथ रचनात्मक मतभेदों के कारण यह फिल्म छोड़ दी थी। कुछ सूत्रों ने यह भी दावा किया कि फिल्म के निर्देशन पर शेष के नियंत्रण के कारण उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। हालांकि, इन रिपोर्ट्स के बारे में श्रुति हासन या फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Pushpa 2 BO Collection: दूसरे हफ्ते में ही लड़खड़ा गया पुष्प राज, सेकेंड मंडे टेस्ट में 64 फीसदी गिरा कलेक्शन

'डकैत' की कहानी

एक अन्य रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि श्रुति हासन और आदिवि शेष के सीन को हटा दिया जाएगा, और 'डकैत' टीम वापस से अभिनेता और फिल्म की नई अभिनेत्री के साथ इन सीन को शूट करेगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म 'डकैत' को तेलुगु और हिंदी में एक साथ फिल्माया जा रहा है। 'क्षणम' (2016) और 'गुडाचारी' (2018) जैसी तेलुगु थ्रिलर में सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपने काम के लिए जाने जाने वाले देव दो पूर्व प्रेमियों की कहानी ला रहे हैं, जो अनिच्छा से डकैतियों की एक सीरीज के लिए फिर से एकजुट होते हैं जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed