फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Choreographer Jani Master meets his family after bail shared an emotional post enraged netizens trolled him

Choreographer Jani Master: बेल मिलते ही जानी मास्टर ने साझा की भावुक पोस्ट, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

Sun, 27 Oct 2024 10:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 27 Oct 2024 10:21 PM IST
सार

जानी मास्टर को यौन उत्पीड़न मामले में बीते दिन बेल मिल गई। वहीं, अब कोरियोग्राफर ने परिवार के साथ भावुक वीडियो साझा किया है। हालांकि, नेटिजन्स इसे देखकर भी उनकी क्लास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Choreographer Jani Master meets his family after bail shared an emotional post enraged netizens trolled him
कोरियोग्राफर जानी मास्टर - फोटो : एक्स

विस्तार

कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने हाल ही में अंतरिम जमानत मिलने के बाद परिवार के साथ अपने पुनर्मिलन का एक भावनात्मक वीडियो साझा किया। जानी मास्टर को 19 सितंबर को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो घटना के समय नाबालिग थी। कोरियोग्राफर ने अब अपने परिवार के साथ एक क्लिप साझा की है। साथ ही मामले पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

परिवार से मिले जानी मास्टर 

जानी मास्टर को 24 अक्तूबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। घर लौटने के बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी पत्नी और अपने बच्चों को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह क्लिप फिल्म 'एनिमल' के गाने 'पापा मेरी जान' की धुन पर सेट किया गया है। वहीं, इस क्लिप को साझा करते हुए जानी मास्टर ने उम्मीद जताई की सच जल्द सबके सामने आएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सच सामने आने की जताई उम्मीद 

परिवार के साथ खूबसूरत लम्हों की क्लिप साझा करते हुए कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कैप्शन में लिखा, 'इन 37 दिनों में हमसे बहुत कुछ छीन लिया गया है। मेरे परिवार और शुभचिंतकों की प्रार्थनाएं मुझे आज यहां ले आई। सत्य को अक्सर ग्रहण लग जाता है लेकिन वह कभी बुझता नहीं है, वह एक दिन प्रबल होता है। जीवन का यह दौर जिससे मेरा पूरा परिवार गुजरा, वह मेरे दिल को हमेशा के लिए छलनी कर देगा।'

नेटिजन्स का फूटा गुस्सा

हालांकि, जानी मास्टर के इस भावुक कर देने वाले वीडियो का सोशल मीडिया यूजर्स पर कुछ खास असर पड़ता नजर नहीं आया है। एक एक्स यूजर ने टिप्पणी कर लिखा है, 'निश्चित रूप से आपके परिवार को दर्द होगा लेकिन दिन के अंत में आप एक आरोपी हैं। आप समाज सेवा से जुड़कर जेल नहीं गए, आप बलात्कार और महिला उत्पीड़न के आरोपों के कारण जेल गए, लेकिन आप एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'न्याय जल्द ही होगा और आशा है कि आपने कोई गलती नहीं की है।' जानकारी हो कि जानी मास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पीड़िता जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है, उसने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न उस समय से कर रहे हैं, जब वह महज 16 साल की थी।

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने मिटाईं सामंथा की सारी यादें, शोभिता से शादी से पहले डिलीट की ये आखिरी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed