Tisca Chopra: जम्मू-कश्मीर से पुलिस वर्दी में टिस्का ने शेयर की पोस्ट, 'हिट 3' के BTS फोटोज देख खुश हुए फैंस
Tisca Chopra Jammu Kashmir Bts Photos Of Hit 3: नानी स्टारर फिल्म 'हिट 3' को रिलीज हुए आज एक हफ्ते से ऊपर हो गया है। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। इसी बीच फिल्म में नानी की को-स्टार टिस्का चोपड़ा ने फिल्म की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की कुछ बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिस पर अब फैंस की प्रतिक्रिया लगातार आ रहा है।
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी की फिल्म "हिट 3" की शूटिंग हैदराबाद, विशाखापत्तनम, और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर हुई है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शिमला और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी शूट किया गया। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हुई थी। इसके अलावा फिल्म के कई हिस्सों को विशाखापत्तनम में फिल्माया गया। इस फिल्म के कुछ सींस को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लगभग तीन सप्ताह तक फिल्माया गया। इसके अलावा फिल्म का एक लंबा शेड्यूल शिमला और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी शूट किया गया।
टिस्का चोपड़ा फिल्म "हिट 3" में कृतिका आहूजा के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में टिस्का एक जिम्मेदार वरिष्ठ हैं, जो अर्जुन (नानी) की मदद करती हैं। आज टिस्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए 'हिट 3' की कुछ खास तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया, जिनको देखकर लग रहा है कि यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की हैं। कथित तौर पर क्योंकि फिल्म के कुछ सींस को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लगभग तीन सप्ताह तक फिल्माया गया था। टिस्का ने इन खास तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हिट: द थर्ड केस बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रहा है.. अभी तक देखी है?'
"हिट 3" 1 मई, 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। वहीं फैंस भी टिस्का की इस पोस्ट पर लगातार अपने कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जय हिंद', एक और फैन ने लिखा, 'हां मैंने फिल्म देखी है और मुझे उम्मीद थी कि आपका किरदार लंबे समय तक चलेगा', एक और फैन ने लिखा, 'टिस्का मेरी पहली क्रश हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया फिल्म, क्या शानदार प्रदर्शन।'