Kangana Ranaut: दर्शन करने श्री पेद्दम्मा थल्ली मंदिर पहुंचीं कंगना, चंद्रमुखी 2 की सफलता के लिए की प्रार्थना
कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' है, जिसके 20 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह 'इमरजेंसी' में भी काम कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कंगना रणौत की हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए श्री पेद्दम्मा थल्ली मंदिर का दौरा किया। यह मंदिर हैदराबाद के जुबली हिल्स पर स्थित है। रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं।
एथनिक आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने गुलाबी रंग का सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को बड़े गोल सुनहरे मल्टी कलर झुमके और गुलाबी बिंदी से पूरा किया। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने में लिखा, "हमारी आगामी रिलीज चंद्रमुखी 2 के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अपनी टीम के साथ श्री पेद्दम्मा थल्ली मंदिर का दौरा किया।"
एक अन्य तस्वीर में वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं। 'चंद्रमुखी 2' में राघव लॉरेंस भी हैं और यह रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी' की अगली कड़ी है। पी वासु निर्देशित फिल्म की इस फिल्म में कंगना को खूबसूरत दरबारी नर्तक चंद्रमुखी के रूप में दिखाया गया है, जबकि राघव वेट्टियन राजा की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। 'चंद्रमुखी 2' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' भी है, जिसके 20 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह 'इमरजेंसी' में काम कर रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Bollywood: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रिहायशी थे ये बॉलीवुड सितारे, भारत आकर बॉलीवुड में कमाया खूब नाम