फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bholaa Shankar teaser Out MegaStar Chiranjeevi is in Full Action on his Upcoming Film See Video here

Bholaa Shankar: 'भोला शंकर' का टीजर आउट, दमदार एक्शन में दिखे मेगास्टार चिरंजीवी

Sat, 24 Jun 2023 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

एक्शन से भरपूर इस टीजर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसकी पृष्ठभूमि कोलकाता में है। इस टीजर में चिरंजीवी को मेगा एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Bholaa Shankar teaser Out MegaStar Chiranjeevi is in Full Action on his Upcoming Film See Video here
भोला शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगास्टार के नाम से मशहूर तेलुगू एक्टर चिंरजीवी के फैेंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी फिल्म 'भोला शंकर' का टीजर रिलीज हो गया है। अभिनेता के प्रशंसकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन मेहर रमेश ने किया है। इसके पोस्टर और एक गाने ने पहले ही फिल्म को लेकर बज क्रिएट कर दिया है। वहीं, अब इसके टीजर ने फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन

Riteish Deshmukh: जामिया में हो रही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म की शूटिंग, सेट से अभिनेता का लुक वायरल

विज्ञापन

दमदार है फिल्म का एक्शन

एक्शन से भरपूर इस टीजर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसकी पृष्ठभूमि कोलकाता में है। इस टीजर में चिरंजीवी को मेगा एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। एक मिनट 13 सेकंड के क्लिप में तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश की भी झलक देखने को मिलती है। बता दें कि इससे पहले एक मार्च को चिरंजीवी ने 'भोला शंकर' का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था। फिर, 23 मई को उन्होंने ट्विटर पर स्विट्जरलैंड में फिल्म के गाने की शूटिंग बीटीएस तस्वीरें साझा की थीं। 
Raid 2: 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की यह फिल्म?

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्शन एंटरटेनर में तमन्ना और कीर्ति सुरेश के साथ चिरंजीवी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी शिव और आदि नारायण द्वारा लिखी गई है और इसके संवाद ममिडाला तिरुपति ने लिखे हैं। फिल्म में रघु बाबू, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, सुशांत और तुलसी जैसी कलाकार भी नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक यह तमिल फिल्म वेदालम का आधिकारिक तेलुगू रीमेक है। 'भोला शंकर' स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी है। 
Ileana D’Cruz: प्रेग्नेंसी में वेट गेन से परेशान हैं इलियाना, बताया- इस भारतीय खाने के लिए तरस रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed