फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bhagyashri Borse Shares Emotional Note After Meeting Kamal Haasan Drops New Pic Ahead Of Seyon movie Shoot

भाग्यश्री बोरसे ने की कमल हासन से मुलाकात, 'सेयोन' की शूटिंग से पहले तस्वीरें की शेयर; लिखा- 'आपको बचपन से...'

Wed, 27 May 2026 10:30 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 27 May 2026 10:30 AM IST
सार

Kamal Haasan Bhagyashri Borse: भाग्यश्री बोरसे ने फिल्म 'सेयोन' के निर्माता कमल हासन से खास मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Bhagyashri Borse Shares Emotional Note After Meeting Kamal Haasan Drops New Pic Ahead Of Seyon movie Shoot
भाग्यश्री बोरसे और कमल हासन - फोटो : X

विस्तार

साउथ अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे ने कमल हासन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने शिवकार्तिकेयन अभिनीत इस फिल्म 'सेयोन' पर काम शुरू करने को लेकर आभार और उत्साह व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाग्यश्री ने की कमल हासन से खास मुलाकात
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे जल्द ही अभिनेता शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म 'सेयोन' (Seyon) में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले भाग्यश्री ने दिग्गज अभिनेता और निर्माता कमल हासन से खास मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें अभिनेत्री ने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल हासन का जताया आभार
भाग्यश्री ने एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा कि जब कमल हासन ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं, तो वह खुशी से झूम उठीं। इसके साथ ही भाग्यश्री ने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के साथ काम करने पर गर्व जताया और टीम का दिल जीतने का वादा किया।

विज्ञापन

फिल्म 'सेयोन' से भाग्यश्री का लुक
इस महीने की शुरुआत में भाग्यश्री के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म 'सेयोन' में उनके शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की थी। एक खास पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वह मोर का पंख पकड़े नजर आ रही थीं। भाग्यश्री बोरसे ने दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।

फिल्म 'सेयोन' रिलीज डेट
'सेयोन' में शिवकार्तिकेयन, भाग्यश्री बोरसे, बाला सरवनन और अरुलडोस जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत, विवेक विजयकुमार की सिनेमैटोग्राफी और सुप्रीम सुंदर का एक्शन डायरेक्शन है। फिल्म 'सेयोन' का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और शूटिंग जल्द शुरू होगी। यह फिल्म इसी साल अक्तूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


यह भी पढ़ें: 'सलमान खान ने हमसे...', 'मातृभूमि' के कोरियोग्राफर मुदस्सर ने की भाईजान की तारीफ; 200 डांसर के साथ किया डांस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed