South Films: भगवंत केसरी के बाद साउथ की तीन और फिल्मों में दिखेंगे अर्जुन रामपाल? अभिनेता को लेकर आया यह अपडेट
हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी पहली साउथ फिल्म को मिले रिस्पॉन्स पर प्रतिक्रिया दी थी। उनके काम को पसंद किए जाने पर अभिनेता ने सभी को धन्यवाद दिया था।
विस्तार
अर्जुन रामपाल को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय हो गया है। अभिनेता ने 2001 की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से अपनी शुरुआत की और फिर डॉन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और डी-डे जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी दिखाई। हाल ही में उन्होंने भगवंत केसरी नाम की फिल्म से साउथ में डेब्यू किया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को मिली सफलता के बाद अब अभिनेता से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।
मनोरंजन पोर्टल बॉलीवुड हंगामा के एक करीबी सूत्र के अनुसार अर्जुन रामपाल इस समय तीन-मूवी डील को लॉक करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया, “भगवंत केसरी में अर्जुन रामपाल के प्रदर्शन ने व्यापक प्रशंसा हासिल की है। उनकी स्क्रीन उपस्थिति अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने अभिनय प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान खींचा है। अभिनेता अभी हैदराबाद में तीन प्रमुख फिल्मों के सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।''
बता दें कि हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी पहली साउथ फिल्म को मिले रिस्पॉन्स पर प्रतिक्रिया दी थी। उनके काम को पसंद किए जाने पर अभिनेता ने सभी को धन्यवाद दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन के पास फिल्म क्रैक है। इसमें विद्युत जामवाल भी हैं। वह द रेपिस्ट और अब्बास-मस्तान की 3 मंकीज जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर भी होंगी और यह इसी साल रिलीज होगी। गौरतलब है कि उन्हें इससे पहले आखिरी बार कंगना रणौत के साथ धाकड़ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन खलनायक के रूप में उनके अभिनय को काफी पसंद गया था।
Pankaj Tripathi: पहली फिल्म के लिए मिले चेक पर थे इस अभिनेत्री के हस्ताक्षर, पंकज त्रिपाठी का दिलचस्प खुलासा