Nassar: साउथ एक्टर नासर ने पोन्नियिन सेलवन पर की बात, बोले- अधिक दृश्य नहीं कर पाने का अफसोस
साउथ एक्टर और डायरेक्टर नास्सर को आपने पर्दे पर कई किरदारों में देखा है। मगर सबसे चर्चित जो रहा, वो है 'बाहुबली' में चाचा का। इसके अलावा वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ 'पोन्नियन सेलवन' में भी नजर आ चुके हैं। मगर इस मूवी को करने में उनको एक बात का अफसोस है।
विस्तार
साउथ एक्टर और डायरेक्टर नास्सर को आपने पर्दे पर कई किरदारों में देखा है। मगर सबसे चर्चित जो रहा, वो है 'बाहुबली' में चाचा का। इसके अलावा वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ 'पोन्नियन सेलवन' में भी नजर आ चुके हैं। मगर इस मूवी को करने में उनको एक बात का अफसोस है।
यह भी पढ़ें: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने जताई खुशी, बोले- हमें कभी नहीं पता था...
जब नास्सर से पूछा गया कि उनका एक ही सीन फिल्म के दोनों हिस्सों में कई बार दोहराया गया, तो इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि वह बहुत महत्वपूर्ण किरदार था। इसमें और भी कई सीन होने थे। मुझे वहां पांच या छह दिनों के लिए रहना था, लेकिन दुर्भाग्य से यह इतनी बड़ी फिल्म थी और इसे रीशेड्यूल किया जा रहा था। या तो कोई शेड्यूल कैंसिल हो गया था या जब उन्होंने फोन किया, तो मैं वहां नहीं, कहीं और था। कई बार ऐसा भी हुआ कि मैं उनको डेट्स ही नहीं दे सका। इसलिए मेरे सभी सीन एक ही दिन में फिल्माए गए।'
आपको बता दें कि अभिनेता नास्सर ने तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपने अभिनय का परचम लहराया। नास्सर की लोकप्रिय फिल्मों में इरुवर, रोजा, वीरम, खुशी, अंगरक्षक, चाची 420 , रावड़ी राठौर, बाहुबली, रमैया वस्तावैया, थलाइवी आदि शुमार हैं। अभिनय के अलावा अभिनेता नास्सर ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फैंस आज भी फिल्म ‘बाहुबली’ में उनके अभिनय को खूब याद करते हैं।
यह भी पढ़ें: 20 साल तक होस्ट करने के बाद भी KBC के सेट पर तीन घंटे पहले पहुंच जाते हैं बिग बी, बेटे ने बताई वजह