फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ARM teaser out Tovino Thomas impresses in a power packed avatar read here in detail

ARM Teaser Out : मलयालम फिल्म 'एआरएम' का टीजर आउट, एक्शन अवतार में दिखे सुपरस्टार टोविनो थॉमस

Fri, 19 May 2023 09:39 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 19 May 2023 09:39 PM IST
सार

मलयालम फिल्म 'एआरएम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता टोविनो थॉमस जबर्दस्त  एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ARM teaser out Tovino Thomas impresses in a power packed avatar read here in detail
एआरएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म 'अजयंते रैंडम मोशनम' (एआरएम) की रिलीज के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने शुक्रवार को एआरएम का टीजर जारी कर दिया है। जितिन लाल अभिनीत प्रोमो सभी दक्षिण भाषाओं और हिंदी में भी जारी किया गया था।

विज्ञापन

ARM teaser out Tovino Thomas impresses in a power packed avatar read here in detail
एआरएम - फोटो : सोशल मीडिया

दमदार अवतार में दिखे टोविनो थॉमस
टीजर में टोविनो एक देहाती आकर्षण को उजागर करते हुए एक गंभीर किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का नया रूप सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक्टर इस भूमिका में पहचान में नहीं आ रहे हैं। टीजर में उनकी उपस्थिति दर्शकों पर एक गहरा असर डाल रही है। टीजर की शुरुआत एक युवा लड़की से होती है, जो अपनी दादी से मणियन के बारे में सोने की कहानी पूछती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ARM teaser out Tovino Thomas impresses in a power packed avatar read here in detail
टोविनो थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद दिलचस्प है कहानी
हैरान होकर दादी सवाल करती है कि लड़की को उस समय ऐसी कहानी में दिलचस्पी क्यों है। दृश्य एक गाव में बदल जाता है जहां लोगों को लड़ते देखा जा सकता है और टोविनो एक गोली से बच जाता है। एआरएम के आधिकारिक सारांश में लिखा है, "उत्तरी केरल में स्थापित, नायकों की तीन पीढ़ियां, मणियन, कुंजिकेलु और अजयन, भूमि के सबसे महत्वपूर्ण खजाने की रक्षा करने की कोशिश करते हैं।"

विज्ञापन

ARM teaser out Tovino Thomas impresses in a power packed avatar read here in detail
टोविनो थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया
ये दमदार कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि टोविनो थॉमस के अलावा, अजयन्ते रैंडम मोशनम में कृति शेट्टी और ऐश्वर्या राजेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। एआरएम सुजीत नांबियार ने लिखित और मैजिक फ्रेम्स और यूजीएम प्रोडक्शंस बैनर के तहत डॉ. जकरियाह थॉमस और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है।

यह भी पढ़ें- Devara First Look: जूनियर एनटीआर 'देवरा' बनकर मचाने आ रहे धमाल, फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा योद्धा अवतार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed