Harshika Poonacha: क्या हम पाकिस्तान में हैं? कन्नड़ बोलने पर भीड़ ने किया हर्षिका पर हमला, सीएम से मांगी मदद
कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु में कन्नड़ बोलने के कारण भीड़ ने उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर सवाल किया है। साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मदद मांगती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु में कन्नड़ बोलने के कारण भीड़ ने उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। घटना की जानकारी देते हुए एक वीडियो में, उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनके पति को लूटने की भी कोशिश की। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पास के एक पुलिस अधिकारी से सहायता मांगी, तो वह हस्तक्षेप करने से झिझक रहा था। इसी को लेकर पूनाचा ने कर्नाटक पुलिस और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए सवाल किया कि क्या वे पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रह रही हैं।
कन्नड़ बोलने पर भीड़ ने किया हमला
हर्षिका पूनाचा ने एक दुखद घटना का जिक्र किया जिसमें फ्रेजर टाउन में स्थानीय भाषा कन्नड़ में बातचीत करने के कारण उन पर और उनके परिवार पर कथित तौर पर हमला किया गया। उनके अनुसार, उन्होंने उनके पति भुवन पोन्नन्ना की सोने की चेन चुराने का भी प्रयास किया। अभिनेत्री ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें बेंगलुरु निवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।
परिवार को दीं गालियां
कुछ दिन पहले, हर्षिका पूनाचा और उनका परिवार फ्रेजर टाउन के पुलिकेशी नगर में मस्जिद रोड पर एक रेस्तरां में कैजुअल डिनर के लिए गया था। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे दो आदमी अचानक उनकी कार की ड्राइवर-साइड वाली खिड़की के पास आए और बहस करने लगे कि वाहन बहुत बड़ा है। अगर गाड़ी आगे जाएगी, तो उन्हें लग सकती है। अभिनेत्री ने बात में जोड़ा, 'मेरे पति ने यह कहकर इस बात को नजरअंदाज किया कि हम गाड़ी आगे नहीं बढ़ा रहे हैं, आप साइड हो जाइए। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ाई, तब तक उन दो लोगों ने उन्हें और मेरे परिवार को गाली देनी शुरू कर दी। उनकी भाषा में कहा गया है कि इन कन्नड़ लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए और यहां तक कि चेहरे पर मारने की कोशिश भी की गई।'
Appu Movie Review: बच्चों को बहलाने वाली कहानी पर बनी औसत सी एनीमेशन फिल्म, सिनेमाघरों तक पहुंचना ही इसकी जीत
How SAFE are we locals in Namma Bengaluru ????
— Harshika Poonacha (@actressharshika) April 19, 2024
Dear all, after a lot of thought ive decided to share a horrifying experience i had in Namma Bengaluru a couple of days ago. I initially thought i would let go of it after talking to my friends pic.twitter.com/kiF7z7C0yV
पति के साथ की मारपीट
अभिनेत्री ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'दो-तीन मिनट के अंदर कार के पास 20 से 30 लोग इकट्ठा हो गए। दो ने तो मेरे पति की चेन छीनने की कोशिश की और जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो फौरन पति ने चेन मुझे दे दी। फिर लोगों ने गाड़ी को नुकसान पहुंचाना शुरू किया। शारीरिक शोषण भी किया। कन्नड़ में बात करने पर लोगों ने कहा कि ये भाषा अपने पास ही रखो। जब एक जान-पहचान वाले इंस्पेक्टर से कॉन्टैक्ट किया तो लोग वहां से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस स्टेशन के एक एएसआई से मदद लेने की कोशिश बेकार रही क्योंकि वह मदद करने के लिए राजी नहीं थे।
Pyaasa: फिर गूंजेगी 'प्यासा' की झनकार, गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म दोबारा देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मांगी मदद
अभिनेत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग से मामले को देखने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने पोस्ट में आगे जोड़ा, 'क्या हम पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रह रहे हैं? क्या मेरी भाषा कन्नड़ का उपयोग करना गलत है? मेरे ही शहर में इसके लिए दुर्व्यवहार सहना सही है? हम अपने ही शहर में कितने सुरक्षित हैं?' बताते चलें कि हर्षिका पूनाचा कन्नड़ फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी धमाल कर चुकी हैं। उन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी काम किया है।
Manoj Bajpayee: पुराने दिनों का याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- सेट पर आने-जाने के लिए मिलते थे 150 रुपये