फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Silence 2 Actor Manoj Bajpayee recalls His old days said he would get Rs 150 as travel allowance For Shooting

Manoj Bajpayee: पुराने दिनों का याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- सेट पर आने-जाने के लिए मिलते थे 150 रुपये

Fri, 19 Apr 2024 07:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 19 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'साइलेंस 2' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए 'भैयाजी' एक्टर ने बताया कि पहले एक्टर्स की फीस कम होती थी, ऐसे में सेट पर आने-जाने के लिए मिलने वाले 150 रुपये बड़ा सहारा हुआ करते थे।

विज्ञापन
Silence 2 Actor Manoj Bajpayee recalls His old days said he would get Rs 150 as travel allowance For Shooting
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने बेहतरीन अभिनय कौशल से उन्होनें फिल्मी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान बनाई हैं। उनकी 100वीं फिल्म 'भैयाजी' भी जल्द ही सिनेमाघरों मे दस्तक देने वाली है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म साइलेंस 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए दिखाई दिए। उन्होनें बताया कि उस वक्त फिल्मों के लिए फीस उतनी नहीं थी, तो आने-जाने के लिए कुछ अतिरिक्त पैसे दिए जाते थे, जिससे वह आगे की प्लानिंग करते थे।

विज्ञापन

आने-जाने के लिए मिलते थे 150 रुपये

मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान बताया, 'सैलरी काफी कम हुआ करती थी, हमारा सबसे बड़ा सपोर्ट आने-जाने के लिए मिलने वाला कैश होता था। हमें 150 रुपए मिलते थे और उस पैसे को कैसे खर्च करना है, इसको लेकर हम प्लानिंग किया करते थे।' अभिनेता ने अफसोस जताते हुए बताया कि अब  अब वह रुपये नहीं दिए जाते हैं। उन्होंने हंसते हुए बताया कि पहले जो एक्टर्स अपनी गाड़ी से भी आना-जाना करते थे, उन्हें भी पेट्रॉल का खर्च मिलता था, लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नही है।

विज्ञापन

सितारों को मिलने वाली फीस पर उठ रहे हैं सवाल

अभिनेता का ये बयान तब सामने आया है जब फीस के तौर पर अभिनेताओं को मिलने वाली मोटी रकम पर लगातार सवाल उठते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए 165 करोड़ रुपए मिले हैं। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म पहले सप्ताह में 50 करोड़ ही कमा पाई। हालांकि दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भी इस मुद्दे पर रख चुकी हैं राय

इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हिंदी सिनेमा में सितारों को मिलने वाली फीस के बारे में बात कर चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले एक बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मैं इससे सहमत हूं कि एक्टर्स की सैलरी फिल्म के बजट के मुताबिक बैलेंस हो। मगर मैं उन्हें ये बताने वाली कौन हूं कि उन्हें कितनी सैलरी लेनी चाहिए, क्यूंकि मैं बहुत छोटी हूं।' उन्होनें आगे कहा था कि ऐसे भी कई उदाहरण हैं, जहां फिल्म की असफलता को देखते हुए एक्टर्स ने बची हुई फीस नहीं ली। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर व्यस्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed