फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   AR Rahman Composed a song in the voices of Bamba Bakya and Shahul Hameed with the help of AI for Lal Salaam

AR Rahman: एआर रहमान ने एआई की मदद से दिवंगत गायकों की आवाज में तैयार किया गाना, लाल सलाम में सुन सकेंगे लोग

Mon, 29 Jan 2024 11:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jan 2024 11:31 PM IST
सार

ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित लाल सलाम एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। फिल्म में कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो भूमिका में हैं।

विज्ञापन
AR Rahman Composed a song in the voices of Bamba Bakya and Shahul Hameed with the help of AI for Lal Salaam
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एआर रहमान भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभावान संगीतकारोंं में से एक हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के संंगीत से इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। म्यूजिक इंडस्ट्री को फिर से परिभाषित करने वाला कदम उठाते हुए उन्होंने अपने नवीनतम प्रोजेक्ट लाल सलाम के लिए दिवंगत गायक बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज को पुनर्जीवित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का उपयोग किया है।

विज्ञापन

Tiger Shroff: फाइटर की टीम को टाइगर ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फिल्म के गाने पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो

विज्ञापन

म्यूजिक कंपनी ने दी जानकारी

सोनी म्यूजिक साउथ ने सोमवार (29 जनवरी) को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “लाल सलाम से थिमिरी येज़ुदा गाने में बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाजें टाइमलेस वॉइस एक्स एआई वॉयस मॉडल से संभव हुईं। यह इंडस्ट्री में पहली बार है कि दिवंगत दिग्गजों की आवाज को वापस जीवंत किया गया है।''

एआर रहमान ने कही यह बात

इस पोस्ट को क्वोट करते हुए एआर रहमान ने लिखा, “हमने उनके परिवारों से अनुमति ली और उनके वॉयस एल्गोरिदम का उपयोग करने के लिए उचित पारिश्रमिक भेजा है… अगर हम इसका सही तरीके से उपयोग करते हैं तो तकनीक से कोई खतरा नहीं है।”

विज्ञापन

लाल सलाम में दिखेंगे ये सितारे

ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित, लाल सलाम एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। फिल्म में कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो भूमिका में हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्म की कहानी विष्णु रंगासामी ने लिखी है। साथ ही, उन्होंने ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ मिलकर इसकी पटकथा भी लिखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी कैमियो करते नजर आएंगे। 
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने भारी मन से दी 'बिग बॉस 17' के घर को विदाई, साझा किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed