फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anushka Shetty was removed from Prabhas film Saaho due to being overweight

Anushka Shetty: प्रभास की एक फिल्म से निकाला गया अनुष्का शेट्टी को, कारण जानकर दर्शक चौंक जाएंगे

Mon, 04 Nov 2024 02:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 04 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

साउथ की मेगा हिट फिल्म 'बाहुबली' (2015) में अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। आगे भी दर्शक दूसरी फिल्मों में इनको साथ देखना चाहते थे, लेकिन प्रभास की एक फिल्म में एक मामूली वजह से अनुष्का को निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
Anushka Shetty was removed from Prabhas film Saaho due to being overweight
अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushkashettyofficial

विस्तार

जब 'बाहुबली' हिट हुई तो प्रभास और अनुष्का शेट्टी को लेकर कई दक्षिण भारतीय निर्माता, निर्देशक फिल्म बनाने की योजना बनाने लगे। फिल्म 'साहो' में तो प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी बनना लगभग तय हो गया। अनुष्का इस फिल्म के लिए तैयारियां भी करने लगीं। लेकिन उन्हें अचानक इस फिल्म से हटा दिया गया और दूसरी हीरोइन को कास्ट कर लिया गया। आखिर क्या रहा वह कारण जिस वजह से अनुष्का को फिल्म से हटाया गया, जानिए?

विज्ञापन

अधिक वजन बना हटाने का कारण 
फिल्म 'बाहुबली' के लिए अनुष्का शेट्टी ने अपना वजन बढ़ाया था, जो कि लंबे समय तक बना रहा। वह धीरे-धीरे उसे कम करने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान उन्हें 'साहो' का ऑफर मिला। लेकिन अधिक वजन के कारण यह फिल्म अनुष्का के हाथ से चली गई। जबकि वह जिम जाकर काफी मेहनत कर रही थीं लेकिन उनका वजन जल्दी कम नहीं हो रहा था। ऐसे में 'साहो' के फिल्ममेकर्स ने फिल्म में अनुष्का की जगह श्रद्धा कपूर को ले लिया। वैसे 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और प्रभास, श्रद्धा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Shetty was removed from Prabhas film Saaho due to being overweight
अनुष्का शेट्टी-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushkashettyofficial, @actorprabhas

खराब नहीं हुए प्रभास और अनुष्का के रिश्ते
ऐसा नहीं है कि प्रभास की फिल्म से निकाले जाने के बाद अनुष्का उनसे नाराज हो गईं। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। वह हमेशा एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हैं। कई बार तो अनुष्का और प्रभास के रिलेशनशिप में होने की अफवाह भी उड़ी, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। एक बार प्रभास ने कहा था कि फिल्मों में साथ काम करने की वजह से किसी से जुड़ाव होना सामान्य सी बात है, लेकिन वह अनुष्का को डेट नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Anushka Shetty was removed from Prabhas film Saaho due to being overweight
भागमती - फोटो : एक्स

भागमति के सीक्वल में दमदार किरदार करेंगी
अनुष्का शेट्टी ने साल 2018 में फिल्म 'भागमती' की, यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म अनुष्का के किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा हुई है। 'भागमती' का सीक्वल 2025 की शुरुआत में  फ्लोर पर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed