फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anirudh Ravichander And Kavya Maran Invites PM Narendra Modi And CM Vijay In Their Wedding

अनिरुद्ध और काव्या की शादी: कपल ने पीएम मोदी और सीएम विजय को दिया निमंत्रण, शेयर की तस्वीरें; कब होगी शादी?

Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अपनी शादी में कई बड़े सितारों को आमंत्रित किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी उनकी शादी का निमंत्रण स्वीकार किया है। अब जानिए और कौन से नेता इस शादी का हिस्सा हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Anirudh Ravichander And Kavya Maran Invites PM Narendra Modi And CM Vijay In Their Wedding
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के घर शहनाई बजने वाली है। वे काव्या मारन के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। ऐसे में कपल की शादी की गेस्ट लिस्ट कई बड़े सितारों से सजी हुई है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी को दिया आमंत्रण
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को तमिल न्यूज नेटवर्क सन न्यूज ने एक्स पर शेयर किया है।
विज्ञापन


पोस्ट के मुताबिक, कलानिधि मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें काव्या कलानिधि मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। हालांकि, इस मुलाकात की तस्वीरों में अनिरुद्ध नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन न्यूज ने पोस्ट में बताया कि कलानिधि मारन ने प्रधानमंत्री मोदी को शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इस दौरान काव्या के माता-पिता लक्ष्मी और रविचंदर भी मौजूद थे।
Trending Videos

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Invites PM Narendra Modi And CM Vijay In Their Wedding
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का पीएम को निमंत्रण - फोटो : एक्स @Sun News
सीएम विजय से भी की मुलाकात
इसके अलावा, नेटवर्क ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, कलानिधि मारन ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर उन्हें काव्या कलानिधि मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इस मुलाकात के दौरान काव्या और अनिरुद्ध भी मौजूद थे।

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Invites PM Narendra Modi And CM Vijay In Their Wedding
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का सीएम विजय को निमंत्रण - फोटो : एक्स @Sun News
कब होगी शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन की डेट सामने आ चुकी है। मगर, शादी की डेट का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है।

कौन हैं काव्या मारन? 
काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वे सन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। आईपीएल मैचों में अक्सर काव्या को देखा जाता है। 

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Invites PM Narendra Modi And CM Vijay In Their Wedding
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध  को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया।

शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है।

इसके अलावा साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।

ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या लव स्टोरी: डेटिंग रूमर्स... इनकार और अब शादी, कैसे शुरू हुआ दोनों की मोहब्बत का सफर?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed