{"_id":"69ddb7df8c667c94a10910ef","slug":"am-charan-on-parenting-says-he-is-a-rough-dad-who-lets-his-kids-take-risks-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सख्त या मजाकिया, किस तरह के पिता हैं राम चरण? अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब; परिवार को बताया अपनी दुनिया","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
सख्त या मजाकिया, किस तरह के पिता हैं राम चरण? अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब; परिवार को बताया अपनी दुनिया
Tue, 14 Apr 2026 09:13 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:13 AM IST
सार
Ram Charan On Parenting: राम चरण ने हाल ही में अपने बच्चों और अपने परिवार के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने पेरेंटिंग पर भी बात की है। उन्होंने बताया है कि वह किस तरह के पिता हैं।
विज्ञापन
राम चरण, उपासना कोनिडेला
- फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के बेहतरीन एक्टर राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' में व्यस्त हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। हाल ही में उन्होंने पेरेंटिंग पर बात की है। अभिनेता ने अपने बच्चों को अपनी धड़कन बताया है। उन्होंने सख्त पिता होने के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
किस तरह के पिता हैं राम चरण?
एस्क्वायर इंडिया से बातचीत में उनसे पूछा गया कि वह सख्त पिता हैं या फिर मजेदार। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं एक सख्त किस्म का पिता हूं। ऐसा पिता जो उन्हें कूदने, मिट्टी में खेलने, चढ़ने और रिस्क लेने देता है। उनकी मां उन्हें प्यार-दुलार देती हैं और जब उन्हें हिम्मत चाहिए होती है, तो वे मेरे पास आते हैं।'

Box Office: साउथ और हॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी 'धुरंधर 2', जानें 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
राम परिवार को छोटा रखना चाहते हैं
उन्होंने कहा, 'हम सबसे बड़ा सबक अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। मैं ऐसा इंसान बनना चाहता हूं जो हमेशा मौजूद रहे। मैं ऐसा पिता बनना चाहता हूं जो अपने बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहे। मेरे पालतू जानवर और मेरा अपना परिवार... यही मेरी दुनिया है। मैं अपनी दुनिया को थोड़ा छोटा और सीमित रखने की कोशिश करता हूं।'

View this post on Instagram
A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)
राम और उपासना का रिश्ता
राम और उपासना की सगाई 2011 में हुई थी। उन्होंने 2012 में शादी कर ली। इस जोड़े के पहले बच्चे, क्लिन कारा का जन्म 2023 में हुआ। जनवरी 2026 में, उपासना ने जुड़वा बच्चों- एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। बच्चों के नाम शिव राम कोनिडेला और अनवीरा देवी कोनिडेला है।

राम चरण पेद्दी
- फोटो : एक्स@BuchiBabuSana
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी है। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर इसकी रिलीज टल गई है।