फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Sreeleela And Director Sukumar Reunite At America Telugu Sambaralu Event

Pushpa 2 : फिर साथ दिखी ‘पुष्पा 2’ की ये तिकड़ी, श्रीलीला ने साझा की सोशल मीडिया पर तस्वीर

Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

हाल ही में एक्ट्रेस श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर ‘पुष्पा 2’ के अपने को-एक्टर और डायरेक्टर के साथ तस्वीर साझा की है। इससे ‘पुष्पा’ सीरीज के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। जानिए, कहां मिले ये लोग?

विज्ञापन
Allu Arjun Sreeleela And Director Sukumar Reunite At America Telugu Sambaralu Event
अल्लू अर्जुन, श्रीलीला और सुकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14

विस्तार

हाल ही में ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस श्रीलीला की मुलाकात डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर अल्लू अर्जुन से हुई। श्रीलीला ने ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस किया था। इन तीनों की मुलाकात एक खास इवेंट में हुई। श्रीलीला ने इसी इवेंट से सुकुमार और अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

टॉलीवुड सितारे की जमी महफिल 
हाल ही में 8वां अमेरिका तेलुगु संबारालु इवेंट टैम्पा में संपन्न हुआ। इस इवेंट में कई टॉलीवुड के सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन, सामंथा रुथ, डायरेक्टर सुकुमार, राघवेंद्र राव और एक्ट्रेस श्रीलीला जैसे साउथ सेलिब्रिटी भी नजर आए। इस इवेंट में तेलुगु शख्सियतों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया गया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Oo Antava: फिल्म 'पुष्पा' का सबसे हिट गाना हुआ कॉपी? कंपोजर ने तुर्की की गायिका पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में रही अल्लू अर्जुन-सुकुमार-श्रीलीला की तस्वीर
टैम्पा में हुए इवेंट से ही श्रीलीला ने अपनी, सुकुमार और अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में ये तिकड़ी मुस्कुराती हुई दिखी। फैंस इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: AA22 A6 Announcement: धमाकेदार टीजर के साथ अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का एलान, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री 

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 3’ 
फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों के बीच भी इस फिल्म का क्रेज काफी समय तक बना रहा। इस फिल्म की कहानी पुष्पा नाम के एक शख्स की है, जो फर्श से अर्श तक का सफर तय करता है। यह एकदम देसी किरदार था। इस फिल्म के डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुए। 'पुष्पा' फिल्म की अगली कड़ी यानी ‘पुष्पा 3’ का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है। खबर भी है कि ‘पुष्पा 3’ पर काम चल रहा है। इन दिनों अल्लू अर्जुन, एटली के साथ एक मेगा बजट फिल्म में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed