फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   oo antava song copied devi sri prasad claims legal action on pushpa hit

Oo Antava: फिल्म 'पुष्पा' का सबसे हिट गाना हुआ कॉपी? कंपोजर ने तुर्की की गायिका पर लगाया आरोप

Tue, 01 Jul 2025 12:36 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:36 AM IST
सार

Devi Shri Prasad: फिल्म 'पुष्पा द रूल' के गाने ओ अंटावा के म्यूजिक कंपोजर ने बड़ा दावा किया है। देवी श्री प्रसाद का कहना है कि उनके गाने को तुर्की की गायिका ने यूज किया है।

विज्ञापन
oo antava song copied devi sri prasad claims legal action on pushpa hit
ओ अंटावा - फोटो : IMDb

विस्तार

पुष्पा: द राइज के चार्टबस्टर गाने 'ओ अंटावा' को लेकर इन दिनों एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने के म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनके इस आइकॉनिक गाने को एक विदेशी कलाकार ने बिना अनुमति के कॉपी कर लिया है। अब म्यूजिक कंपोजर इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

'ओ अंटावा' को लेकर देवी श्री प्रसाद की नाराजगी
एक इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए देवी श्री प्रसाद ने बताया कि ये गाना उन्होंने सिर्फ पांच मिनट में स्टूडियो में तैयार किया था और ये पूरी दुनिया में जबरदस्त हिट रहा। लेकिन अब, एक अंग्रेजी गायक ने इस गाने की नकल कर ली है, जिससे वो बेहद नाराज हैं। हालांकि उन्होंने गायक का नाम नहीं बताया, लेकिन फैन्स ने जल्द ही इसे तुर्की की गायिका अतिये के गाने 'अनलयाना' से जोड़ दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: नए लुक में पहचान नहीं आ रहे करण जौहर, यूजर्स बोले- किसने आपका खून चूस लिया?

समानता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस
ओरिजनल 'ओ अंटावा' गाने की तुलना में 'अनलयाना' की धुनें और बीट्स काफी मिलती-जुलती बताई जा रही हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इस तुर्की गाने के कमेंट सेक्शन में भी भारतीय यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे साफ तौर पर कॉपी बताया है।

पुष्पा की सफलता में 'ओ अंटावा' का योगदान
बात करें पुष्पा: द राइज की, तो ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए थे, जिनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिकाओं में थे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माए गए आइटम नंबर 'ओ अंटावा' ने। गाने में समांथा के बोल्ड डांस मूव्स और अल्लू अर्जुन की एनर्जी ने इसे सुपरहिट बना दिया था।

'पुष्पा 2' में बदला चेहरा
अब फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' आने वाला है और इसमें समांथा की जगह एक नया चेहरा नजर आएगा। इस बार खास डांस नंबर पर श्रीलीला परफॉर्म करती दिखेंगी। ये गाना 'किस्सिक' नाम से रिलीज़ होगा और दर्शकों को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर सकता है।

क्या देवी श्री प्रसाद उठाएंगे लीगल कदम?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि देवी श्री प्रसाद इस कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ कोर्ट का रुख करते हैं या नहीं। उन्होंने साफ किया है कि उन्हें अपने गाने पर गर्व है, लेकिन बिना इजाजत इस्तेमाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये विवाद क्या मोड़ लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed