{"_id":"67443f458e7bbf4d270ca030","slug":"allu-arjun-said-my-fans-are-my-army-promised-wait-will-be-worth-for-sukumar-directorial-pushpa-2-movie-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने फैंस को अपनी सेना बताते हुए जताया आभार, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा फिल्म के लिए इंतजार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने फैंस को अपनी सेना बताते हुए जताया आभार, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा फिल्म के लिए इंतजार
Mon, 25 Nov 2024 02:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:41 PM IST
सार
Allu Arjun On Pushpa 2: अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच रविवार को आयोजित चेन्नई इवेंट में अभिनेता ने कहा कि उनके फैंस का पुष्पा 2 के लिए इंतजार व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विस्तार
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के निर्माता भी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस क्रम में पटना के बाद चेन्नई में बीते रविवार को एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिनेता के फैंस मौजूद थे। इस बीच अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस के लिए प्यार जताते हुए उन्हें अपनी सेना बताया और कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म का इंतजार काफी सार्थक रहेगा।
विज्ञापन
मैं सभी के दिलों में आग जला दूंगा- अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन और सुकुमार की सबसे बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का वाइल्डफायर प्री-रिलीज़ इवें चेन्नई में हुआ, जहां हजारों की संख्या में फैंस शामिल हुए थे। अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के प्रति आभार जताते हुए कहा,"मेरे फैंस मेरी सेना हैं। मैं अपने फैंस से बेहद प्यार करता हूं। वे पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि उनका इंतजार बेकार नहीं जाएगा। मैं 5 दिसंबर को आप सभी के दिलों में आग जला दूंगा।"
विज्ञापन
Bollywood Films: 'रब ने बना दी जोड़ी' से 'मनमर्जियां' तक, अमृतसर में हुई इन फिल्मों की शूटिंग
विज्ञापन
चेन्नई को बताया घर जैसा
इस कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने अपने फैंस और चेन्नई को भी श्रद्धांजलि देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चेन्नई उनके लिए अपने घर जैसा है, जहां उन्होंने अपने जीवन के 20 वर्ष बिताए हैं। पुष्पा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, "इस भूमि के साथ मेरा एक विशेष बंधन है। चेन्नई आना हमेशा एक अलग एहसास होता है। मैं जीवन में जो कुछ भी हासिल करता हूँ, उसे चेन्नई को समर्पित करता हूं।"
Nain Matakka Song Out: 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का' हुआ रिलीज, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री के फैंस हुए दीवाने
निर्माताओं समेत पूरी टीम का किया धन्यवाद
इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के निर्माताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अन्य प्रोडक्शन हाउस पुष्पा 2 को उस तरह से नहीं बना सकता था, जैसा कि माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है। अगर वे नहीं होते, तो पुष्पा नहीं होती। इस दौरान उन्होंने संगीतकार डीएसपी, रश्मिका मंदाना, श्रीलीला और अंत में सुकुमार सहित अपनी पूरी फिल्म की टीम की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा कि सुकुमार ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है और उन्होंने निर्देशक को ईमानदार फिल्म निर्माता बताया।
Aditi Sharma Baby Girl: 'कथा अनकही' फेम अदिति के घर आई नन्ही परी, दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म