फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Next Film AA 22 Will It Be Based on a Mythological Story details Inside

AA22: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म पर आया अपडेट, क्या पौराणिक कथा पर आधारित होगी फिल्म?

Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
सार

AA 22: अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि उनकी इस फिल्म को लेकर क्या अटकलें चल रही हैं। 

विज्ञापन
Allu Arjun Next Film AA 22 Will It Be Based on a Mythological Story details Inside
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। अब उनकी आगामी फिल्मों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।  कुछ रिपोर्ट्स से यह संकेत मिल रहे हैं कि अल्लू अर्जुन और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास फिर से एक साथ काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Khushi Kapoor: प्लास्टिक सर्जरी को गलत नहीं मानती हैं 'लवयापा' एक्ट्रेस, बोलीं- 'हां, मैंने नाक और होठों की..'

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पर आया अपडेट

कहा जा रहा है कि इस बार उनकी फिल्म हिंदू पुराणों पर आधारित हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक एलान अब तक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को इस फिल्म में भगवान कार्तिकेय पर आधारित किरदार निभाने का मौका मिल सकता है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और यह एक सामाजिक-पुराणिक फैंटेसी फिल्म हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Emergency Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होती जा रही कंगना की 'इमरजेंसी', 11वें दिन कमाई में आई गिरावट


त्रिविक्रम से साथ सुपरहिट रही है जोड़ी

अगर यह फिल्म सचमुच बनती है तो यह त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अल्लू अर्जुन की यह चौथी फिल्म होगी। दोनों ने साल 2012 में 'जुलाई' फिल्म से साथ काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सन ऑफ सत्यमूर्ति और अला वैकुंठपुरमुलु जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम किया। त्रिविक्रम और अल्लू अर्जुन की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है। दर्शकों को दोनों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।


पुष्पा 2 रच चुकी है इतिहास

अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने 54 दिनों में 1232.44 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed