फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Birthday of Pushpa Actor Wife Sneha Crickter David Warner Rashmika Mandanna Samantha Wishes Him

Allu Arjun: ‘पुष्पा’ को क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने जन्मदिन पर किया विश, पत्नी स्नेहा और रश्मिका ने भी दी बधाई

Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, रश्मिका मंदाना, सामंथा ने जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन
Allu Arjun Birthday of Pushpa Actor Wife Sneha Crickter David Warner Rashmika Mandanna Samantha Wishes Him
अल्लू अर्जुन-स्नेहा, डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को उनके जन्मदिन पर उनके दोस्तों, फैंस और परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म पुष्पा के एक्टर अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में अपने घर के बाहर फैंस को शुक्रिया अदा किया, जो उनका इंतजार कर रहे थे। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में कपल बर्थडे केक के सामने एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


 

Allu Arjun Birthday of Pushpa Actor Wife Sneha Crickter David Warner Rashmika Mandanna Samantha Wishes Him
अल्लू अर्जुन-डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन को डेविड वॉर्नर ने खास अंदाज में दी बधाई
अल्लू अर्जुन की पत्नी ने इस स्टोरी को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा जन्मदिन मुबारक हो। अल्लू अर्जुन को उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों समेत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। डेविड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी इसला के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। हम पुष्पा 2 का और इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपका जन्मदिन शानदार रहेगा। डेविड की बेटी इसला ने भी अल्लू को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को पोस्ट कर लिखा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

विज्ञापन
विज्ञापन

Allu Arjun Birthday of Pushpa Actor Wife Sneha Crickter David Warner Rashmika Mandanna Samantha Wishes Him
रश्मिका मंदाना-अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

रश्मिका मंदाना ने भी दी जन्मदिन की बधाई
फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अल्लू के जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा-मेरे पुष्पराज अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पूरी दुनिया आपको पुष्पा के रूप में वापस एक्शन में देखने का इंतजार कर रही है और मुझे आशा है कि वे आपको ज्यादा से ज्यादा प्यार करेंगे। रश्मिका के इस पोस्ट पर अल्लू ने जवाब दिया है। एक्टर ने लिखा-थैंक यू सो मच श्रीवल्ली। 

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सलमान खान को बताया अपना 'भाईजान', पलक तिवारी और पूजा हेगड़े ने भी लुटाया प्यार

विज्ञापन

Allu Arjun Birthday of Pushpa Actor Wife Sneha Crickter David Warner Rashmika Mandanna Samantha Wishes Him
सामंथा- अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

सामंथा ने दी अर्जुन को जन्मदिन की बधाई
सामंथा रुथ प्रभु ने भी अल्लू अर्जुन को विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा वन एंड ओनली अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी तरह कम ही लोग मुझे प्रेरित करते हैं। आप जो कर रहे हैं, उसे करते रहने के लिए आपको अच्छे स्वास्थ्य और जबरदस्त ऊर्जा की कामना करती हूं। गॉड ब्लेस यू। 

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed