फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Atlee Upcoming Movie Update Will Sivakarthikeyan Join as Co-Lead

Atlee's Next: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगे शिवकार्तिकेयन? एटली की फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

Wed, 12 Mar 2025 12:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 12 Mar 2025 12:23 AM IST
सार

Atlee's Next: अल्लू अर्जुन और शिवकार्तिकेयन के साथ स्क्रीन पर दिखने को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि एटली की फिल्म पर क्या अपडेट आया है।

विज्ञापन
Allu Arjun Atlee Upcoming Movie Update Will Sivakarthikeyan Join as Co-Lead
अल्लू अर्जुन, एटली, शिवकार्तिकेयन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह निर्देशक एटली के साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पहले कहा जा रहा था कि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, लेकिन अब इन खबरों के लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक

विज्ञापन

क्या शिवकार्तिकेयन भी फिल्म में होंगे?

एटली की फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें शिवकार्तिकेयन भी होंगे, लेकिन अब ये दावे गलत साबित हुए हैं। आकाशवाणी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की टीम ने साफ किया कि यह मल्टीस्टारर फिल्म नहीं होगी। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा कोई दूसरा स्टार नहीं होगा। न तो इसमें किसी और का कोई लंबा रोल होगा और न ही कोई कैमियो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग


एटली और त्रिविक्रम के साथ फिल्म करेंगे अल्लू!

अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की फिल्म में काम शुरू कर सकते हैं। एटली ने इससे पहले 'जवान' जैसी हिट फिल्म बनाई थी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी चौथी फिल्म में काम कर सकते हैं। दोनों ने पहले भी साथ में कई हिट फिल्में दी हैं।


पौराणिक किरदार में दिखेंगे अभिनेता?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली की फिल्म एक पौराणिक कहानी पर आधारित हो सकती है। इसमें अल्लू अर्जुन भगवान कार्तिकेय का किरदार निभा सकते हैं। यह रोल उनके लिए एक नया अनुभव होगा। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं।


पुष्पा 2 ने की थी जमकर कमाई

अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आए थे। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया था। इसमें अल्लू ने तस्करी सिंडिकेट के लीडर पुष्पराज का रोल निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू और सुनील जैसे सितारे भी थे। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बाद में यह नेटफ्लिक्स पर भी आई और ऑनलाइन खूब स्ट्रीम की गई।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed