Nagarjuna: नागार्जुन के कारण नहीं बसा बॉलीवुड की इस हसीना का घर, लंबे इंतजार के बाद भी नहीं मुकम्मल हुआ प्यार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के अलावा नागार्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। तब्बू के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विस्तार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नागार्जुन ने साल 1967 में आई फिल्म 'सुदिगुंदालु' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद एक्टर ने तमिल, तेलुगु और हिंदी में काम किया। 'क्रिमिनल', 'खुदा गवाह', 'शिवा' और 'जख्म' कुछ ऐसी हिंदी फिल्में रहीं, जिनमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। हिंदी सिनेमा में एक्टर सन् 1990 में आई फिल्म 'शिवा' से कदम रखा।
इन फिल्मों में आए नजर
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले नागार्जुन ने 1986 से बतौर लीड एक्टर अपना सफर शुरू किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'किराई दादा', 'गीतांजलि', 'किलर', 'गोविंद गोविंद', 'हैलो ब्रदर' जैसी फिल्मों में काम किया। नागार्जुन रेस्त्रां के भी मालिक हैं। हैदराबाद में एन-ग्रील नाम से उनका एक रेस्त्रां है। इतना ही नहीं उनका एक चाइनिज रेस्त्रां भी है, जिसका नाम एन एशियन है।
तब्बू संग रहा अफेयर
फिल्मों के अलावा नागार्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का रिश्ता 15 साल तक चला था। तब्बू उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्होंने मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था, लेकिन दोनों का यह रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया। नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। साल 2012 में तब्बू और नागार्जुन एक-दूसरे से अलग हो गए।
लक्ष्मी दग्गीबत्ती से रचाई पहली शादी
नागार्जुन ने दो बार शादी रचाई है। उन्होंने लक्ष्मी दग्गीबत्ती से साल 1984 में शादी की थी, लेकिन 1990 में उनका तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा भी है, जिनका नाम नागा चैतन्य है, वो साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। नागार्जुन ने दूसरी शादी अमला से की। दोनों के बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है, जो अपनी पिता के तरह ही एक्टर हैं।
यह भी पढ़ें- Gadar 2 Music: मयूर पुरी ने समझाया ‘गदर 2’ का पूरा संगीत विवाद, जी म्यूजिक व संगीतकार मिथुन को सुनाई खरी खरी