फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   AK62 Vignesh Shivan confirms being removed from Ajith Kumar upcoming film said he is disappointed with it

AK62: अजित कुमार की फिल्म AK62 से हटाए जाने पर छलका निर्देशक विग्नेश शिवन का दर्द, कहा- मैं निराश हूं

Fri, 07 Apr 2023 06:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Apr 2023 06:31 PM IST
सार

फिल्म निर्देशक विग्नेश शिवन ने पुष्टि की है कि उन्हें साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की AK62 से हटाया गया है। इसकी वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने अपना दुख भी जाहिर किया।

विज्ञापन
AK62 Vignesh Shivan confirms being removed from Ajith Kumar upcoming film said he is disappointed with it
विग्नेश शिवन-अजित कुमार - फोटो : Social media

विस्तार

फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पहले यह घोषणा की गई थी कि विग्नेश अपनी आगामी फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार अजित कुमार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसका शीर्षक अस्थायी रूप से AK62 है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ऐसी अफवाहें सामने आई हैं कि विग्नेश को बतौर निर्देशक फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म का निर्देशन करने के लिए मागिज थिरुमनी से अनुरोध किया गया है। वहीं, अब विग्नेश ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इस बारे में बात की कि उन्हें AK62 से क्यों हटाया गया।

विज्ञापन

क्या बोले विग्नेश शिवन?

निर्देशक विग्नेश शिवन ने कहा, 'AK62 ने मुझे निराश किया है। अजित कुमार की कोई गलती नहीं है। प्रोडक्शन सेकंड हाफ से खुश नहीं है। मुझे खुशी है कि यह मौका मागिज थिरुमनी जैसे शख्स को मिला।' हालांकि, इस खबर के बाद से विग्नेश के फैंस भी काफी निराश है और वह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Mini Mathur: कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने क्यों नहीं लगाया 'खान' सरनेम, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

विग्नेश ने पहले जताई थी खुशी

दरअसल, निर्देशक विग्नेश शिवन, अजित कुमार के साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित थे। नए साल की शुरुआत करते हुए उन्होंने सुपरस्टार के साथ काम करने के अवसर के लिए एक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अजित कुमार के साथ काम करने के अवसर के लिए एक आभारी नोट भी लिखा था। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि विग्नेश शिवन की फिल्म केवल स्थगित हुई है, ठप नहीं हुई। AK62 के बाद कहा जा रहा है कि अभिनेता अजित और विग्नेश अगली फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे

विज्ञापन

कब होगी आधिकारिक घोषणा?

कथित तौर पर पुष्टि की गई है कि फिल्म निर्माता मागीज थिरुमेनी को AK62 के नए निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि निर्माता बहुत जल्द इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मागीज ने हाल ही में लंदन में अजीत कुमार से मुलाकात की और खास लोगों को अपनी कहानी सुनाई, जिससे वह प्रभावित भी हुए हैं। शीर्षक की पुष्टि होने के बाद AK62 की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

Kichcha Sudeep: जेडीएस ने की किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed