Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ajith Kumar cooks his signature biriyani while wife Shalini playfully teases him Viral Video

अजित कुमार ने बनाई सिग्नेचर बिरयानी, शरारती अंदाज में पति को चिढ़ाती नजर आईं शालिनी, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 31 Mar 2026 01:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 01:33 PM IST
सार

Ajith Kumar Viral Video: अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजित अपनी सिग्नेचर बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ajith Kumar cooks his signature biriyani while wife Shalini playfully teases him Viral Video
अजित और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी हाल ही में चेन्नई के फुटबॉल क्लब एफसी मद्रास के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से अजित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
इस वीडियो में अजित अपनी सिग्नेचर बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। शालिनी उन्हें छेड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की हंसी-मजाक को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस रहे हैं। इस वीडियो में अजीत एक बड़े बर्तन में मांस मैरीनेट कर रहे हैं। शालिनी उनके पास आकर पूछती हैं, 'क्या तुमने इसे वैसा ही बनाया है जैसा मैंने बताया था?' यह सुनकर अजित और आसपास के सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
अजित कुमार का यह वीडियो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। कई फैंस अजित के इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।

  • 'अभिनेता, रेसर, निशानेबाज, ड्रोन पायलट, बाइक मैकेनिक, फोटोग्राफर और अब रसोइया'
  • 'यह आदमी क्या नहीं कर सकता?'
  • 'कितना क्यूट वीडियो है'
  • 'अजित और शालिनी की केमिस्ट्री लाजवाब है'
विज्ञापन

अजित का वर्कफ्रंट
अजित अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर पाए हैं। यह फिल्म निर्देशक रविचंद्रन के साथ बन रही है। शूटिंग फरवरी में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से टल गई है। इस बीच अजित पूरे साल मोटर रेसिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, LPG सिलेंडर से हुईं परेशान; ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed