Kalpika Ganesh: सामंथा ही नहीं मायोसाइटिस से जूझ रहीं ‘यशोदा’ की यह अभिनेत्री, 13 साल बाद किया खुलासा
'यशोदा' की सक्सेस मीट में कल्पिका गणेश ने अपनी बीमारी के बारे में बात की और बताया कि वह पिछले 13 साल से मायोसाइटिस से जूझ रही हैं।
विस्तार
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'योशदा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने बताया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन अभिनेत्री ने बीमारी के बावजूद फिल्म के प्रमोशन के जारी रखा था। साथ ही फैंस को आश्वासन दिया था कि वह ठीक हो रही है। वहीं, अब 'यशोदा' में सामंथा के साथ नजर आई अभिनेत्री कल्पिका गणेश ने खुलासा किया है कि वह भी मायोसाइटिस से पीड़ित हैं। फैंस अब कल्पिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
'यशोदा' की सक्सेस मीट में कल्पिका गणेश ने अपनी बीमारी के बारे में बात की और बताया कि वह पिछले 13 साल से मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के चलते इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थीं, जिसके बाद कल्पिका गणेश ने बात करते हुए खुलासा किया कि वह भी इस बीमारी से जूझ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सामंथा बीमारी की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं।
Shriya Saran: 'दृश्यम 2' की अभिनेत्री श्रिया सरन ने कैमरे के सामने किया पति को किस, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
कल्पिका गणेश ने कहा, 'उन्हें शुरुआती चरण में मायोसाइटिस है, वह कुछ समय से इसी तरह की बीमारी के बारे में सामंथा से बात करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सक्सेस मीट में समांथा के मौजूद होने की खबर थी और इसलिए ही उन्होंने अस्पताल में अपनी अपायमेंट रद्द कर दी और अभिनेत्री से मिलने आई थीं।'
Vijayanand Trailer: इस ‘गरीब’ के अब देश में सबसे ज्यादा ट्रक, दिल छू लेने वाली कहानी पर कन्नड़ की पहली बायोपिक
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वह मायोसिसट से जूझ रही हैं। इसके साथ सामंथा ने अपना फोटो शेयर किया था, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दे रही थी। इसके साथ उन्होंने लंबा सा पोस्ट लिखकर बताया था कि कुछ महीने पहले ही उन्हें पता चला कि था वह मायोजिटिस नाम की ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं।
Drishyam 2: 'दृश्यम' से पहले इन फिल्मों के सीक्वल भी रहे हिट, पढ़िए 10 सुपरहिट सीक्वल फिल्मों का लेखा जोखा