{"_id":"67627b772c7bd8b7ff0219c1","slug":"after-baby-john-blockbuster-in-making-atlee-murad-khetani-to-collaborate-with-vijay-sethupathi-as-per-report-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Sethupathi: बेबी जॉन के बाद एटली-मुराद की ब्लॉकबस्टर की तैयारी? साउथ फिल्म में नजर आएगा यह सुपरस्टार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Sethupathi: बेबी जॉन के बाद एटली-मुराद की ब्लॉकबस्टर की तैयारी? साउथ फिल्म में नजर आएगा यह सुपरस्टार
Wed, 18 Dec 2024 01:06 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:06 PM IST
सार
बेबी जॉन के बाद एटली और मुराद खेतानी फिर से साथ आने वाले हैं, लेकिन इस बार किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक तमिल फिल्म के लिए। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता के लिए साउथ का ही एक सुपरस्टार नजर आएगा।
विज्ञापन
बेबी जॉन- एटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn,atlee47
विस्तार
वरुण धवन अभिनीत और एटली, मुराद खेतानी और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित बेबी जॉन इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जहां प्रशंसक एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, वहीं उनके लिए एक और खुशखबरी है। एटली और मुराद खेतानी फिर से साथ आने वाले हैं, लेकिन इस बार एक तमिल फिल्म के लिए। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विजय सेतुपति होंगे फिल्म के हीरो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 2025 की पहली तिमाही में फ्लोर पर आएगी और अगले साल के आखिर तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। इस थ्रिलर फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय सेतुपति नजर आएंगे।

आगामी फिल्म को लेकर मुराद खेतानी-एटली की राय
मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान, एक इंटरव्यू में मुराद खेतानी ने कहा कि अभी कुछ काम चल रहे हैं और कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। काम अभी भी चल रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि एक फिल्म तय हो जाएगी। उन्होंने कहा, "एटली सर और मैं एक तमिल फिल्म शुरू कर रहे हैं और यह बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी। हम जल्द ही और जानकारी की घोषणा करेंगे।" इस आगामी थ्रिलर फिल्म को लेकर एटली ने कहा, "हां, यह विजय सेतुपति सर के साथ एक फिल्म है। यह एक शानदार फिल्म होगी। मुराद सर और मैं इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। हम पिछले 2 सालों से इस पर काम कर रहे हैं। यह सिने1 और ए फॉर एप्पल की अगली धमाकेदार फिल्म है।"
Jeetendra Viral Dance: 'नैनों में सपना' गाने पर जितेंद्र-राकेश रोशन का डांस हुआ वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

फिल्म बेबी जॉन
इस बीच, बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है, जो 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी और एटली ने इसका निर्देशन किया था। यह एक बड़ी हिट थी, जिसमें सामंथा रूथ प्रभु और एमी जैक्सन ने प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं। बेबी जॉन में वरुण धवन के अलावा वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान, दिलजीत दोसांझ और सान्या मल्होत्रा का स्पेशल कैमियो भी हैं।
Ram Charan: राम चरण को हुई जूनियर एनटीआर से जलन, आरआरआर के दौरन हुआ था एक किस्सा

बेबी जॉन की स्टारकास्ट
बेबी जॉन का टीजर और ट्रेलर दोनों ही दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में वरुण एक जिम्मेदार पिता और पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। टीजर में कीर्ति सुरेश के साथ उनके रोमांस की झलक भी देखने को मिली। इसके साथ ही सान्या मल्होत्रा और वामिका गब्बी की भी झलक दर्शकों को देखने को मिल चुकी है। फिल्म में खलनायक के रूप में जैकी श्रॉफ नजर आए।