फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Sreeleela Faces Backlash Over Period Is Not An Excuse Remark Netizens Troll Her

‘मासिक धर्म बहाना नहीं..’, अपने बयान के चलते निशाने पर आईं श्रीलीला; लोगों ने लगाई क्लास

Thu, 09 Apr 2026 09:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:05 PM IST
सार

Sreeleela: कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में अपने डेब्यू को तैयार अभिनेत्री श्रीलीला मासिक धर्म को लेकर दिए गए अपने बयान के चलते अब निशाने पर हैं। जानिए श्रीलीला ने ऐसा क्या कहा, जिस पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है…

विज्ञापन
Actress Sreeleela Faces Backlash Over Period Is Not An Excuse Remark Netizens Troll Her
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

विस्तार

बीते महीने 'उस्ताद भगत सिंह' के एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री श्रीलीला ने अपने माहवारी (पीरियड्स) को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद वो विवादों में घिर गई हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी काम करना जारी रखा, क्योंकि उनका मानना है कि शारीरिक और मनोवैज्ञानिक बाधाओं को बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह बयान ही सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवादों में घिर गया। हालांकि, बाद में इस बयान को सोशल मीडिया के उस पेज से हटा दिया गया, जिस पर अपलोड किया गया था।

विज्ञापन

श्रीलीला ने कही थी ये बात
उस इवेंट के दौरान श्रीलीला ने कहा था, ‘मेरे सभी गाने, कम से कम उनमें से अधिकांश की सराहना हुई है। मैंने मासिक धर्म के दौरान भी शूटिंग की है, इसलिए यह किसी भी तरह का बहाना नहीं है। जब हम सत्ता में कुछ चाहते हैं, जब हम समानता चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि हमें शारीरिक बाधाओं को पार करना होगा। इसलिए मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, ये सब कोई बहाना नहीं है।’

विज्ञापन

निशाने पर आईं श्रीलीला 
श्रीलीला की इसी टिप्पणी के बाद वो सोशल मीडिया पर नेटिजंस के निशाने पर आ गईं। कई यूजर्स ने कहा कि पीरियड्स के दौरान हर किसी का अनुभव अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को हल्की परेशानी होती है, जबकि कुछ को असहनीय दर्द होता है, जो दैनिक गतिविधियों को बाधित कर सकता है। कई लोगों ने पीसीओएस जैसी स्थितियों का भी जिक्र किया, जो मासिक धर्म को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीलीला एक मेडिकल फील्ड से आती हैं और खुद भी डॉक्टरी पढ़ी हुई हैं, इसलिए उन्हें और भी लोगों ने निशाने पर लिया। कई लोगों ने चिंता व्यक्त की कि इस तरह के जनरलाइज बयान से महिलाओं के स्वास्थ्य की जटिलताओं को नजरअंदाज किया गया है।



कई यूजर्स ने असहनीय ऐंठन, थकान और हार्मोनल डिसबैलेंस से निपटने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और अधिक संवेदनशीलता और जागरूकता की अपील की। कई लोगों का कहना है कि इस तरह से मासिक धर्म के दर्द को नजरअंदाज करने से गलत मानक स्थापित होंगे और महिलाओं को सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Actress Sreeleela Faces Backlash Over Period Is Not An Excuse Remark Netizens Troll Her
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रीलीला
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला अब अनुराग बसु द्वारा निर्देशित अनाम फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। इसके अलावा वह धनुष के साथ एक आगामी तमिल प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक D55 है। राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ममूटी और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed