{"_id":"67bd7193d8248734730de453","slug":"actress-ranjana-nachiyar-resigned-from-bjp-angry-over-three-language-policy-and-neglecting-tamil-nadu-state-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranjana Nachiyar: अभिनेत्री रंजना नचियार ने भाजपा से दिया इस्तीफा, तीन भाषा नीति को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ranjana Nachiyar: अभिनेत्री रंजना नचियार ने भाजपा से दिया इस्तीफा, तीन भाषा नीति को लेकर जताई नाराजगी
Tue, 25 Feb 2025 01:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:00 PM IST
सार
अभिनय से राजनीति में आईं अभिनेत्री रंजना नचियार ने भाजपा से तीन भाषा नीति पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
रंजना नचियार
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranjana_nachiyaar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री से राजनीति में कदम रखने वाली साउथ अभिनेत्री रंजना नचियार ने भाजपा की सदस्यसता से मंगलवार इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का कारण तीन भाषा नीति लागू करना बताया है। इसके साथ ही वे तमिलनाडु राज्य की उपेक्षा से भी नाराज हैं।
विज्ञापन
रंजना ने पत्र में लिखी ऐसी बात
रंजना ने अपने पत्र में लिखा कि एक तमिल महिला होने के नाते मैं तीन भाषा नीति को मान नहीं सकती। मैं द्रविड़ों के प्रति बढ़ती दुश्मनी और तमिलनाडु की जरुरतों और आकांक्षाओं की निरंतर उपेक्षा को स्वीकार नहीं कर सकती।" अभिनेत्री से राजनेता बनीं रंजना पिछले आठ साल से भाजपा से जुड़ी थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पार्टी में इसके देशभक्ति मूल्यों, राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण की भावना के साथ शामिल हुई थीं।

भाजपा पार्टी को लेकर कही ये बात
रंजना ने पत्र में आगे लिखा कि मैंने राष्ट्रवादिता और समर्पण के साथ पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन
पार्टी के बढ़ते 'संकीर्ण दृष्टिकोण' और तमिलनाडु की उपेक्षा ने मेरे सामने कुछ सवाल खड़े कर दिए हैं।" अपने त्यागपत्र में नचियार ने अपनी चिंताओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि भाजपा की केंद्रीकरण की नीतियां तमिलनाडु की संस्कृति को नष्ट कर रही हैं।

तीन भाषा नीति पर कही ये बात
हिंदी और तीन-भाषा नीति को लागू करने के अपने विरोध को उजागर करते हुए रंजना ने तर्क दिया, "तीन-भाषा नीति को लागू करने से तमिल भाषी लोगों की भाषाई और सांस्कृतिक अखंडता को खतरा है। मेरे लिए, तमिलनाडु की समृद्धि पूरे देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए आवश्यक है। दुर्भाग्य से भाजपा की नीतियां तमिलनाडु के लिए ठीक नहीं हैं।"