फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   A R Rahman Statement after his son AR Ameen escapes major accident ask for world class safety standards

A R Rahman: बेटे के साथ हुई घटना पर ए आर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

Mon, 06 Mar 2023 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Mar 2023 01:31 AM IST
सार

हाल ही में अमीन के साथ सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिससे वह बाल बाल बच गए थे। सेट पर सभी लोग वीडियो सॉन्ग की शूटिंग में बिजी थे। तभी एक क्रेन से टंगा हुआ झूमर नीचे आ गिरा। 

विज्ञापन
A R Rahman Statement after his son AR Ameen escapes major accident ask for world class safety standards
ए आर रहमान, ए आर अमीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन हाल ही में एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर दुर्घटना शिकार होने से बाल-बाल बच गए थे। इस घटना पर संगीतकार ने अब एक बयान जारी कर भारतीय सेट और लोकेशंस पर बेहतर सुरक्षा मानकों की मांग की है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor: करीना ने सैफ के बेटे इब्राहिम पर लुटाया प्यार , बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

ए आर रहमान ने कही यह बात
उन्होंने अपने बयान में कहा, "कुछ दिन पहले मेरे बेटे एआर अमीन और उनकी स्टाइलिंग टीम एक संभावित घातक आपदा से चमत्कारिक रूप से बच गई। अल्हम्दुलिल्लाह (ईश्वर की कृपा से)। फिल्म सिटी, मुंबई में दुर्घटना के बाद कोई घायल नहीं हुआ। जैसे-जैसे हम अपनी इंडस्ट्री को बढ़ा रहे हैं, वैसे वैसे हमें भारतीय सेट और स्थानों पर सुरक्षा मानकों को विश्व स्तरीय रखना होगा। हम सभी काफी हैरान हैं और बीमा कंपनी के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनी गुडफेलस स्टूडियोज द्वारा घटना की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: बाल-बाल बची एआर रहमान के बेटे की जान और हुमा ने उड़ाया फराह का मजाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अब तक सदमे में हैं अमीन
बता दें कि हाल ही में अमीन के साथ सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिससे वह बाल बाल बच गए थे। सेट पर सभी लोग वीडियो सॉन्ग की शूटिंग में बिजी थे। तभी एक क्रेन से टंगा हुआ झूमर नीचे आ गिरा। हालांकि, अमीन इस हादसे से बाल बाल बच गए, लेकिन इसने उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस बात का जिक्र उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने बताया था कि इस घटना के बाद वह अब तक सदमे में हैं और इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed