फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   south actress Arundhathi Nair critical on ventilator after road accident sister Arathy gives her health update

Arundhathi Nair: सड़क दुर्घटना के बाद वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, बहन ने दी अभिनेत्री के स्वास्थ्य की जानकारी

Mon, 18 Mar 2024 06:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

साउथ अभिनेत्री अरुंधति नायर एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उनकी बहन अराथी नायर ने इस खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन
south actress Arundhathi Nair critical on ventilator after road accident sister Arathy gives her health update
अरुंधति नायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेत्री अरुंधति नायर 14 मार्च को एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उनकी बहन अराथी नायर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि अरुंधति गंभीर रूप से घायल हैं और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही हैं। वे फिलहाल तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इस खबर के बाद से अभिनेत्री के फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन


बहन ने साझा किया पोस्ट
आज सोमवार, 18 मार्च को अभिनेत्री की बहन अराथी नायर ने एक बयान साझा किया। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमें तमिलनाडु के समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों में रिपोर्ट की गई खबरों को स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस हुई। यह सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वे गंभीर रूप से घायल हैं और तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहते हुए अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं।'
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Arathy Nair (@aaraty.nairr)

विज्ञापन
विज्ञापन

Article 370: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है आर्टिकल 370, इस दिन इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

इस जगह हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा कोवलम बाईपास पर हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अरुंधति के सिर पर चोट लगी है। कथित तौर पर जब दुर्घटना हुई, तब वह अपने भाई के साथ यात्रा कर रही थीं। वे एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे। बहन ने जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर साझा की तो फैंस समेत इंडस्ट्री के सितारे परेशान हो गए। तमाम फैंस कमेंट में उनके स्वास्थ्य के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और साथ ही लगातार अभिनेत्री के स्वास्थ्य पर अपडेट मांग रहे हैं।
Tanvi The Great: अनुपम खेर की फिल्म का संगीत तैयार करेंगे ऑस्कर विजेता कीरावानी, अभिनेता ने जताया आभार

अभिनेत्री का फिल्मी करियर
वहीं बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो अरुंधति ने 2014 में 'पोंगी एझु मनोहरा' से तमिल में डेब्यू किया था। वे अभिनेता विजय एंटनी की 'सैइथन' से मशहूर हुईं। 2018 में उन्होंने 'ओट्टाकोरू कामुकन' से मलयालम सिनेमा में कदम रखा। उन्हें आखिरी बार 2023 में तमिल फिल्म 'आयिरम पोरकासुकल' में देखा गया था।
Chandni Bar 2: तब्बू की 'चांदनी बार' का 24 साल बाद बनेगा सीक्वल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed