फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   south actor Surya badly injured on film sets of Kanguva producers stopped shooting

Kanguva: 'कंगुवा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए सूर्या, निर्माताओं ने रोकी फिल्म की शूटिंग

Thu, 23 Nov 2023 06:28 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 23 Nov 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
south actor Surya badly injured on film sets of Kanguva producers stopped shooting
अभिनेता सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'कंगुवा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म सिरूथाई शिवा के निर्देशन में बन रही है। कंगुवा की शूटिंग के लिए निर्माताओं ने चेन्नई में एक भव्य सेट तैयार किया, जहां इसका आखिरी शेड्यूल फिल्माया जा रहा है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि शूटिंग के दौरान अभिनेता सूर्या घायल हो गए हैं। साउथ सुपरस्टार के फैंस उनके घायल होने की खबर से दुखी हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा ने की रणबीर की तारीफ, अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो और कमल हासन से की तुलना
विज्ञापन


अभिनेता के कंधे पर गिरा कैमरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर शूटिंग के दौरान एक कैमरे का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सूर्या पर जा गिरा। हालांकि, अभिनेता का सिर बाल बाल बच गया, क्योंकि चोट उनके कंधे पर लगी है। इससे उन्हें काफी चोट आ गई है। सूर्या को चोट लगने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर
यह फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने बनाई है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज और कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं। 'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Animal Twitter Reaction: एनिमल का ट्रेलर देख फैंस की कांपी रूह, रणबीर कपूर के खूंखार अभिनय को दिए पूरे नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed