Saripodhaa Sanivaaram: ‘नराकासुर’ बन एसजे सूर्या ने मचाया आतंक, नानी की फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का टीजर जारी
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' की पहली झलक सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने ‘नॉट ए टीजर’ नाम से फिल्म की कुछ झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया है। अभिनेता एसजे सूर्या के किरदार की तुलना ‘नराकासुर’ से की गई है।
विस्तार
‘नरकासुर’ की भूमिका में हैं एस जे सूर्या!
प्रशंसकों के लिए निर्माताओं ने ‘नॉट ए टीजर’ नाम से एक झलक पेश की है। इस वीडियो में नायक और खलनायक की भूमिका का खुलासा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें खलनायक के चरित्र के लक्षणों को समझाने के लिए एक हिंदी संवाद का उपयोग किया गया है। फिल्म में एसजे सूर्या की भूमिका की तुलना राक्षस नरकासुर से की जाती है, जिसने अपनी क्रूरता से लोगों में दहशत पैदा कर दी थी।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल, फैंस को कहा- शुक्रिया, मेहरबानी, करम!
नानी और प्रियंका के किरदार
जारी किए हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि नानी और प्रियंका की एंट्री पर उन्हें कृष्ण और सत्यभामा कहकर संबोधित किया जाता है। वहीं, अभिनेता एसजे सूर्या के किरदार की तुलना ‘नरकासुर’ से की जाती है। एसजे सूर्या ने हमेशा की तरह स्क्रीन पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वह इस फिल्म में एक निर्दयी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नानी और प्रियंका मोहन की मौजूदगी ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। 'सारिपोधा सानिवारम' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है। बता दें कि यह फिल्म 29 अगस्त को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
अर्चना गौतम को थप्पड़ मरना चाहती थीं कश्मीरा, कृष्णा बने थे वजह