फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood gave this reaction on the order of Yogi government said There should be only one name plate

Sonu Sood: सोनू सूद ने योगी सरकार के आदेश पर दी ये प्रतिक्रिया, लिखा- ‘सभी दुकानों पर सिर्फ एक नाम…’

Fri, 19 Jul 2024 08:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 19 Jul 2024 08:20 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों और ठेले पर योगी सरकार की तरफ से दुकान मालिकों के नाम पोस्टर लगाने वाले आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा?
 

विज्ञापन
Sonu Sood gave this reaction on the order of Yogi government said There should be only one name plate
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुखर होकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अब अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों और ठेले पर योगी सरकार की तरफ से दुकान मालिकों के नाम पोस्टर लगाने वाले आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं अभिनेता ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है?
विज्ञापन


सोनू सूद ने दी ये प्रतिक्रिया
अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए और वो है मानवता।’ सोनू की इस पोस्ट को यूजर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर दुकानदारों के नेम प्लेट लगाने को लेकर दिए गए आदेश से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, उनके प्रशंसक उनकी इस सोच की खूब सराहना भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मौनी रॉय ने बीच पर बिखेरा जलवा, यूजर बोले- ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूजर्स ने पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया 
अभिनेता सोनू सूद के इस पोस्ट करने के बाद से ही इस पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने सच कहा सर उम्मीद है सरकार इसे समझेगी।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मानवता पहले बाद में सब कुछ आना चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘यह कहने के लिए धन्यवाद।’ ऐसी ही ना जाने कितनी ही प्रतिक्रियाएं लोग इस पोस्ट पर दे रहे हैं। 


सोनू सूद वर्क फ्रंट
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सोनू सूद एक्शन अवतार में दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म में वह अभिनेता तो हैं ही साथ ही वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 
'बैड न्यूज' की सफल शुरुआत, टिकट विंडो पर ली शानदार ओपनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed