फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sonu nigam meets raju kalakaar viral song dil pe chalayi chhuriyaan collab announced

Sonu Nigam: 'दिल पे चलाईं छुरियां' वाले इंटरनेट सेंसेशन राजू कलाकार से मिले सोनू निगम, कर दिया बड़ा ऐलान

Sat, 12 Jul 2025 01:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 12 Jul 2025 01:05 PM IST
सार

Sonu Nigam Meets Raju Kalakar: पिछले कुछ दिनों से आपने इंटरनेट पर सोनू निगम के गाने दिल पे चलाईं छुरियां को एक नए अंदाज में सुना होगा। इस वर्जन को बनाने वाले राजू कलाकार से सोनू ने हाल ही में मुलाकात की और एक बड़ा ऐलान भी किया।

विज्ञापन
sonu nigam meets raju kalakaar viral song dil pe chalayi chhuriyaan collab announced
सोनू निगम और राजू कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम- @tseries.official

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम ने हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके राजू कलाकार से मुलाकात की। इंटरनेट पर इन दिनों 'दिल पे चलाईं छुरियां' गाने के अपने वर्जन से धूम मचा चुके राजू से मिलकर सोनू निगम ने बड़ा ऐलान किया है। वर्षों पुराने मशहूर गाने 'दिल पे चलाईं छुरियां' को राजू ने अपने ही अंदाज में ऐसे पेश किया कि देखते ही देखते गाना पूरी तरह से वायरल हो गया। अब एक बार फिर से दोनों साथ मिलकर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


कौन है राजू कलाकार?
मूल रूप से गुजरात के सूरत के रहने वाले राजू कलाकार का असली नाम राजू भट्ट है। वो पेशे से कठपुतली चलाते हैं। लेकिन कुछ हफ्ते पहले, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका एक वीडियो पूरी तरह उनकी किस्मत बदल गया। पत्थर के दो छोटे टुकड़ों को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की तरह बजाकर और दर्द भरे चेहरे के साथ जब उन्होंने ‘दिल पे चलाईं छुरियां’ गाया, तो लोग देखते ही रह गए। वीडियो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे 143 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। लोगों ने राजू की तुलना खुद सोनू निगम से शुरू कर दी, जिनका ये गाना 1995 में फिल्म 'बेवफा सनम' में आया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajan Kaali (@rajankaali)




सोनू निगम ने राजू से की मुलाकात
राजू की काबिलियत से प्रभावित होकर सोनू निगम ने खुद उनसे मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो शूट किया। वीडियो में दोनों साथ बैठकर गा रहे हैं और सोनू निगम राजू द्वारा इस्तेमाल किए गए पत्थरों से खुद म्यूजिक निकालते दिखते हैं। इस वीडियो को टी-सीरीज ने शूट और शेयर किया है। इसके अलावा सोनू निगम ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'आप इसे गुनगुना रहे हैं, अब इसे फिर से सुनने के लिए तैयार हो जाइए। इस सोमवार कुछ खास आने वाला है।' साफ है कि दोनों मिलकर इस गाने का नया वर्जन लाने की तैयारी कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)




सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा 'राजू भाई की तो लॉटरी लग गई,' तो कोई बोला 'वाकई मेहनत रंग लाई।' कई लोगों ने इंटरनेट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये सब उसी का कमाल है। सेलेब्स भी इस वीडियो को सराह रहे हैं। यशराज मुखाते ने कमेंट किया, 'मुझे इंटरनेट से प्यार है।' बता दें साल 1995 में फिल्म 'बेवफा सनम' में इस गाने को सोनू निगम ने गाया था, लेकिन अब 30 साल बाद इसे राजू भट्ट उर्फ राजू कलाकार की बदौलत एक नई जिंदगी मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed