फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   a Close Friend of SS Rajamouli Accuses Of Torture And Harassment says Ruined My Career

SS Rajamouli: इस शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

Thu, 27 Feb 2025 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

SS Rajamouli: एक शख्स जो अपने आपको निर्देशक राजामौली का दोस्त बताता है ने राजामौली पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। उसने पुलिस से अपील की है कि मामले की जांच की जाए और उसे इंसाफ दिया जाए।

विज्ञापन
a Close Friend of SS Rajamouli Accuses Of Torture And Harassment says Ruined My Career
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली विवादों से घिर गए हैं। श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने राजामौली के खिलाफ कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। शख्स ने खुद को राजामौली का दोस्त बताया है। उसका इल्जाम है कि राजामौली के कारनामों की वजह से वह आत्महत्या करने वाला था। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है और इसमें इसकी जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

मर जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं
श्रीनिवास राव का इल्जाम है कि राजामौली से 34 साल से उसकी दोस्ती थी, जो दोनों के एक ही व्यक्ति के प्रति भावनाएं विकसित होने के बाद खतरे में पड़ गई है। शख्स ने वीडियो में कहा कि 'मेरे पास आत्महत्या करके मर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। राजामौली ही वह शख्स हैं जिसकी वजह से मैं 55 साल में भी अकेला हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के टीजर पर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, समय और रनटाइम का किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

एक औरत के लिए खत्म किया करियर
शख्स का कहना है कि उसने अपनी दोस्ती की खातिर अपने कदम पीछे खींच लिए लेकिन निर्देशक उसके खिलाफ हो गए। शख्स ने कहा 'हमने यमाडोंगा तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने एक औरत की खातिर मेरे करियर को खत्म कर दिया।' उन्होंने साल 2007 में बनी एक फिल्म का जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर दोनों ने साथ काम किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: मुगल शासन की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में, एक को बनाने में लगे 16 साल
 
विज्ञापन

a Close Friend of SS Rajamouli Accuses Of Torture And Harassment says Ruined My Career
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस से की इंसाफ की अपील
श्रीनिवासराव ने कहा कि वह झूठ नहीं बोल रहे हैं। चाहे तो उनका झूठ पकड़ने वाली मशीन से जांच करा ली जाए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस मामले की जांच करें और उन्हें इंसाफ दिलाएं।

राजामौली ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
इस मामले पर एसएस राजामौली और उनकी टीम ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। एसएस राजामौली बड़े बजट की बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जाने जाते हैं। एसएस राजामौली वर्तमान में महेश बाबू के साथ फिल्म एसएसएमबी28 की शूटिंग कर रहे हैं। कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, इस फिल्म की अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed