{"_id":"6622319660272016f90e8fbf","slug":"sonu-gupta-may-be-involved-in-the-conspiracy-of-salman-khan-firing-case-mumbai-crime-branch-will-interrogate-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सलमान खान फायरिंग मामले की साजिश में शामिल हो सकता है यह आदमी, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: सलमान खान फायरिंग मामले की साजिश में शामिल हो सकता है यह आदमी, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ
Fri, 19 Apr 2024 02:26 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:26 PM IST
सार
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी सागर पाल गैंगस्टरों के जीवन जीने के ढंग से प्रभावित था। पुलिस का कहना है कि सागर अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए गैंग से जुड़ा था।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस का इस मामले पर कहना है कि क्राइम ब्रांच को इस बात का शक है कि सोनू गुप्ता भी फायरिंग की साजिश में शामिल है।
विज्ञापन
गैंगस्टरों से प्रभावित था सागर
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक और अहम जानकारी साझा की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सागर पाल गैंगस्टरों के जीवन जीने के ढंग से प्रभावित था। पुलिस का कहना है कि सागर अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए गैंग से जुड़ा था। गैंग से हाथ मिलाने के बाद उसे अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने का काम मिला था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कहा गया था कि यह एक बड़ा काम है, जिसे करने के लिए उन्हें अच्छा पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: साउथ के इन सुपरस्टार्स ने डाला लोकसभा चुनाव 2024 में वोट, निभाया नागरिक होने का फर्ज
विज्ञापन
फायरिंग के बाद पहली बार दिखे सलमान खान
शुक्रवार को फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान को पहली बार देखा गया। वे मुंबई हवाई अड्डे पर दिखाई दिए। भाईजान का बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ-साथ चल रहा था। मालूम हो कि सलमान खान को राज्य सरकार ने Y+ सुरक्षा दे रखी है। सलमान खान पूरी तरह से सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपने फिटनेस ब्रांड 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' की लॉन्चिंग के लिए दुबई रवाना हुए हैं।
Vidya Balan: विद्या ने बताई मजे की बात, अंधविश्वासी डायरेक्टर ने 42 दिन तक पहना एक ही शॉर्ट्स,फ्लॉप हो गई मूवी