Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonia Gandhi's Autobiography Adapted Into Telugu Film TPCC Working President Jagga Reddy Announced

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनेगी फिल्म: पीएम पद ठुकराने से लेकर कांग्रेस की कमान संभालने तक, दिखेगा पूरा सफर

Thu, 12 Nov 2026 10:02 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

  • सोनिया गांधी की आत्मकथा पर तेलुगु में फिल्म बनने वाली है।
  • फिल्म में सोनिया गांधी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं और उनके राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा।
  • कांग्रेस संयोजक जुलकांति अंजनेयुलु ने फिल्म के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Sonia Gandhi's Autobiography Adapted Into Telugu Film TPCC Working President Jagga Reddy Announced
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी का नाम एक अहम स्थान रखता है। उन्होंने न सिर्फ गांधी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी अलग राजनीतिक पहचान भी बनाई। अब उनके जीवन और राजनीतिक सफर को पर्दे पर उतारने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने गुरुवार को ऐलान किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव' पर तेलुगु फीचर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म में सोनिया गांधी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं और उनके राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Sonia Gandhi's Autobiography Adapted Into Telugu Film TPCC Working President Jagga Reddy Announced
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
क्या बोले जग्गा रेड्डी?
संगारेड्डी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जग्गा रेड्डी ने इस फिल्म की जानकारी दी। उन्होंने संगारेड्डी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से फिल्म बनाने के लिए आगे आकर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस संयोजक जुलकांति अंजनेयुलु ने फिल्म के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

जग्गा रेड्डी ने फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 50 सदस्यों की एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख गांधी भवन के जनसंपर्क अधिकारी हरिप्रसाद करेंगे।



उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से फिल्म के लिए फंड जुटाने की अपील करते हुए कहा, 'आप चुनावों में खर्च करते हैं न? इसे भी वैसा ही खर्च समझिए। आइए, बजट जुटाते हैं और एक अच्छे निर्देशक का चुनाव करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की तैयारियां पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और TPCC अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ को शूटिंग की शुरुआत के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

Sonia Gandhi's Autobiography Adapted Into Telugu Film TPCC Working President Jagga Reddy Announced
सोनिया गांधी, राहुल गांधी - फोटो : ANI
फिल्म में दिखाए जाएंगे कई अहम पहलु
जग्गा रेड्डी ने बताया कि सोनिया गांधी की आत्मकथा की प्रतियां मंगवाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटी जाएंगी, ताकि वे उनके जीवन और अनुभवों को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि फिल्म में सोनिया गांधी के जीवन के कई अहम पड़ाव दिखाए जाएंगे। इसमें इंदिरा गांधी की बहू, राजीव गांधी की पत्नी और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की मां के रूप में उनकी जिंदगी को दिखाया जाएगा।

फिल्म में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उसका भी जिक्र होगा। साथ ही, सोनिया गांधी ने किस तरह मुश्किल हालात में राहुल और प्रियंका की परवरिश की और आगे चलकर राजनीति में अपनी जगह बनाई, यह भी दिखाया जाएगा। इनके अलावा  पीएम पद ठुकराने से लेकर कांग्रेस की कमान संभालने तक सब कुछ फिल्म में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed