फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor Birthday receives special gift from amazing husband Anand Ahuja gives peek into intimate celebrat

Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर को जन्मदिन पर पति आनंद आहूजा ने दिया नायाब तोहफा, करीना-मलाइका ने भी किया विश

Sun, 09 Jun 2024 01:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 09 Jun 2024 01:41 PM IST
सार

सोनम कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा ने एक खास तोहफा देकर इस मौके को और भी शानदार बना दिया।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Birthday receives special gift from amazing husband Anand Ahuja gives peek into intimate celebrat
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को छह साल पूरे हो गए हैं। सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से लव मैरिज की थी। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी में फिल्मी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। सोनम ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने भंसाली की रोमांटिक ड्रामा 'सांवरिया' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का आज 39वां जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर सोनम को लगातार परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम का पूरा सोशल मीडिया जन्मदिन की बधाइयों से भर गया है। सोनम के इस खास दिन को और भी ज्यादा खास उनके पति आनंद आहूजा ने बना दिया है। आनंद ने सोनम के जन्मदिन पर उन्हें एक खास इंटिमेट तोहफा दिया है।
विज्ञापन


सोनम ने खास तोहफे के लिए आनंद का किया शुक्रिया
अनिल कपूर की लाडली बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर अपने प्यारे पति आनंद आहूजा से मिले एक खास तोहफे की तस्वीर साझी की है साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। आनंद आहूजा ने सोनम की सबसे पसंदीदा किताबों में से एक, रवींद्रनाथ टैगोर की 'गीतांजलि' भेट में दी। इस किताब के साथ सोनम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे अद्भुत पति द्वारा जन्मदिन का उपहार...टैगोर द्वारा गीतांजलि का पहला संस्करण अंग्रेजी में अनुवादित। धन्यवाद आनंद आहूजा, मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या किया कि मुझे आप मिले हैं।"
विज्ञापन


इस तरह सोनम ने मनाया अपना जन्मदिन
एक वीडियो भी स्टोरी में साझा किया। इसमें उन्होंने किताब खोलकर पहले कुछ पन्नों की झलकियां दिखाईं। इसके अलावा, सोनम का जन्मदिन यूनाइटेड किंगडम में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। उनकी बहन और फिल्म निर्माता रिया कपूर द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्हें संगीतमय रात का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि आखिरी तस्वीर में सोनम मोमबत्तियां बुझाती और विश मांगती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई
कुछ ही देर पहले सोनम की सबसे अच्छी दोस्त और 'वीरे दी वेडिंग' की को-स्टार करीना कपूर ने उनकी मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोनम (लाल दिल वाले इमोजी के साथ) आपसे प्यार करती हूं और आपको सारी खुशियां मिले। वहीं मलाइका अरोड़ा ने सोनम की तस्वीरों की एक पोस्ट साझा की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर, सबसे अच्छा साल हो"



सोनम कपूर की आने वाली फिल्म
सोनम कपूर आखिरी बार क्राइम थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। 'ब्लाइंड' 7 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी। सोनम ज्लद ही बहुप्रतीक्षित 'बैटल फॉर बिटोरा' में दिखाई देंगी।
Dimple Kapadia: राजेश खन्ना के अलगाव से ट्विंकल पर पड़ा था कैसा असर, डिंपल कपाड़िया बोलीं- वह सिर्फ आठ...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed