Sonam Bajwa: पैपराजी से सोनम बाजवा ने क्यों कहा दूर रहो? वीडियो देख यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे
Sonam Bajwa Requests Paparazzi: अभिनेत्री सोनम बाजवा का एक अंदाज अब फैंस को पसंद आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस ने जिस तरह पैपराजी से खास अपील की वो देखकर अब लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
मुंबई में हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री सोनम बाजवा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम न सिर्फ अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए तारीफें बटोर रही हैं, बल्कि उनका पैपराजी से किया गया विनम्र अनुरोध भी अब लोगों का दिल जीत रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सोनम ने पैपराजी से कहा- दूर रहो
दरअसल, जैसे ही सोनम इवेंट से बाहर निकलीं और पोज देने के लिए मीडिया के सामने आईं, उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से बड़े ही शांत होकर कहा, ‘थोड़ा दूर रहो, ज्यादा जूम इन मत करना।’ सोनम के इस शांत स्वभाव और आदरपूर्ण अंदाज ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी प्रभावित कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही सलीके से अपनी बात कही।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: अंधेरे जंगल में भाला लिए नजर आईं रश्मिका मंदाना, शेयर किया दमदार पोस्टर; दी ये बड़ी जानकारी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही सोनम ने फोटोग्राफर्स से दूरी बनाए रखने की बात कही, सभी ने उनकी बात को मानते हुए पीछे हट गए। इसके बाद सोनम ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिया, जिसे देखकर फैंस ने उनकी सादगी की भी जमकर तारीफ की।
हाउसफुल 5 में सोनम को मिली तारीफें
बात करें सोनम के वर्क फ्रंट की तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन दमदार रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये फिल्म 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ी की पांचवीं किस्त है, जिसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
सोनम बाजवा के अगले प्रोजेक्ट्स
अब सोनम एक और बड़ी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में होंगे। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, जूनून और पागलपन जैसे इमोशन्स को दिखाया जाएगा। फिल्म को मिलाप जावेरी डायरेक्ट कर रहे है और उन्होंने ही मुष्ताक शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।